Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

आपसी सहमति से हुआ खाते का विभाजन, भाई बंधुओं में मिटा मनमुटाव

प्रशासन गांवो के संग अभियान ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को लिए वरदान साबित हो रहे है। आपसी समझदारी एवं सहमति से राजस्व खातों का विभाजन होने से भाईयों का मनमुटाव नहीं हुआ तथा सोहार्द्र बना रह गया। उपखंड अधिकारी मलारना डूंगर योगेश कुमार ने बताया कि प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत ग्राम पंचायत पीलवा नदी में आयोजित शिविर में खातेदार रामप्रसाद, रामनिवास पुत्रान पून्या जाति बैरवा निवासी पीलवा नदी का आवेदन दिया।

 

 

 

वे कई वर्षों से अपनी सामलाती भूमि का बटवारा करवाने हेतु परेशान थे। वे प्रशासन गांवों संग अभियान शिविर ग्राम पंचायत पीलवा नदी मे उपस्थित हुए अपनी समस्या शिविर प्रभारी उपखण्ड अधिकारी महोदय मलारना डूंगर योगेश कुमार डागुर को सुनाई तो उन्होंने समस्या सुनकर तत्काल कार्यवाही करते हुए हल्का पटवारी को तकास्मा स्कीम तैयार करने के आदेश प्रदान किये।

 

 

मौके पर ही खातेदारो के बंटवारा करवाया गया आज दोनों की भूमि अलग-अलग होने से खातेदारो द्वारा संतुष्टि जाहिर की और कहा प्रशासन गांवो के संग अभियान हमारे लिए वरदान साबित हुआ हमारी जमीन का बंटवारा होने से झगडे फसाद की जड़ खत्म हो गई। उन्होंने राज्य सरकार एवं सभी अधिकारियों/कर्मचारियों का बहुत-बहुत आभार प्रकट किया।

 

अंधी एवं वृद्धा महिला की हुई पैंशन स्वीकृत, अब मिल सकेगा सहारा

 

प्रशासन गांवो के संग अभियान में पीलवा नदी गांव की अंधी एवं वृद्ध महिला केशर देवी पत्नी गोरधन के लिए खुशियों की सोगात वाला रहा। केशरदेवी कई दिनो से पेंशन स्वीकृत कराने हेतु परेशान थी। यहां वहां भटकने को विवश थी। वो प्रशासन गांवों संग अभियान शिविर ग्राम पंचायत पीलवा नदी मे अपने पति के साथ आई तथा उपखण्ड अधिकारी महोदय मलारना डूंगर योगेश कुमार डागुर को अपनी परेशानी बताई।

 

 

 

शिविर प्रभारी ने समस्या सुनकर तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर ही प्रार्थीया का पेंशन फार्म भरवाकर पेंशन स्वीकृत करवाई। पेशन स्वीकृत होने पर केशर देवी के मुंह से निकला भगवान भलो करज्यो सरकार को, ज्यो उनके गांव में शिविर में उनकी पैंशन स्वीकृत हो गई। अब उनको आर्थिक सहारा मिल सकेगा।

 

Partition of account by mutual consent, estrangement between brothers in sawai madhopur

 

सुनिता की पालनहार ममता को मिला पालनहार योजना का लाभ

प्रशासन गावों के संग 2021 के तहत ग्राम पंचायत महुंकला में आयोजित शिविर माता-पिता विहीन बच्ची सुनिता की पालनहार ममता को पालनहार योजना का लाभ मिला। उनको पालनहार योजना में स्वीकृति आदेश जारी किया गया। शिविर प्रभारी एसडीएम गंगापुर अनिल चौधरी ने बताया कि ममता देवी निवासी महुंकला अपनी भतीजी सुनिता के साथ उपस्थित हुई।

 

 

 

प्रार्थियों ने बताया कि उसकी भतीजी सुनिता पुत्री श्यामसुन्दर कोली निवासी महुंकला तहसील गंगापुर सिटी जिसकी जन्मतिथि 20 मई 2013 है। उसके माता-पिता की बचपन में ही मृत्यु हो गई थी तथा तब से ही सुनिता का उसके चाचा-चाची द्वारा पालन पोषण किया जा रहा था। सुनिता के माता-पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र भी बना हुआ नहीं था।

 

 

 

कैम्प स्थल पर ही प्रार्थिया के प्रार्थना पत्र पर सुनिता के माता-पिता का मृत्यु प्रमाण-पत्र तैयार करवाया गया तथा साथ ही कैम्प में ही आशीष कुमार बंसल सामाजिक सुरक्षा अधिकारी को सुनिता का डेटा उपलब्ध करवाकर आधार कार्ड एवं जनआधार कार्ड बनवाने हेतु दिया गया एवं पालनहार योजना का लाभ दिलवाने के लिए अन्य औपचारिकताएं पूर्ण करवाई गई।

 

 

 

प्रार्थिया ममता द्वारा उसकी भतीजी सुनिता पुत्री श्यामसुन्दर के पालनहार योजना में नाम शामिल करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री महोदय राजस्थान सरकार द्वारा चलाये जा रहे प्रशासन गांवो के संग अभियान की प्रशंसा की गई तथा प्रार्थियों को बिना कार्यालयों के चक्कर लगाये एक ही छत के नीचे लाभ दिलाया गया।

 

बिच्छीदोना की कल्ली को मिलेगी छप्पर पोश से निजात

 

प्रशासन गांवो के संग अभियान बिच्छीदोना की बेवा कल्ली के लिए वरदान साबित हुआ। शिविर में उन्होंने छप्परपोश होने एवं घर की छत नहीं होने की व्यथा शिविर प्रभारी को बताई तो शिविर प्रभारी ने मौके पर ही व्यक्तिगत लाभ योजना में टीनशेड की फाइल तैयार करवाकर स्वीकृति के लिए जिला कलेक्टर को भिजवाई।

 

 

 

टीनशेड स्वीकृत होने पर बेवा कल्ली को छप्परपोश से निजात मिलेगी तथा उसके मकान पर टीनशेड लग सकेगा। शिविर प्रभारी ने बताया कि गांव की कल्ली ने शिविर में बताया कि कई वर्षो से छप्पर पोश मकान मे रहती है, बरसात के मौसम मे छप्पर पोश से पानी टपकता है। उसने अपनी पीडा शिविर प्रभारी उपखण्ड अधिकारी महोदय मलारना डूंगर योगेश कुमार डागुर को सुनाई तो शिविर प्रभारी महोदय ने प्रार्थीया की समस्या सुनकर तत्काल कार्यवाही करते हुए व्यक्तिगत लाभ के आदेश प्रदान किये।

 

 

 

मौके पर उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियो ने प्रार्थीया की टीनशेड हेतु फाईल तैयार कर जिला कलेक्टर महोदय सवाई माधोपुर को स्वीकृत हेतु भिजवाई गई। कल्ली ने टीनशेड की फाइल तैयार होने पर प्रशासन गांव के संग अभियान एवं मुख्यमंत्री की लोगों की भलाई की सोच के लिए धन्यवाद दिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !