Sunday , 7 June 2026
Breaking News

पथिक लोक सेवा समिति ने सेवानिवृत्ति पर सीसीएफ टीकमचंद वर्मा का किया अभिनंदन 

सामाजिक संस्था पथिक लोक सेवा समिति एवं संस्था से जुड़े सदस्यों ने गत शुक्रवार को रणथंभौर बाघ परियोजना के मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) टीकमचंद वर्मा के सेवानिवृत्त के एक दिन पहले संस्था ऑफिस में इनके स्वागत सम्मान कार्य्रकम का आयोजन किया। इस अवसर पर संस्था सचिव मुकेश सीट और संस्था सदस्यों ने मुख्य वन संरक्षक टीसी वर्मा का स्वागत करते हुए पथिक लोक सेवा समिति कार्यालय पर लाए।

 

इस दौरान संस्था कार्यालय में रणथंभौर ड्राइवर यूनियन के अध्यक्ष मुकेश मीना, रणथंभौर ऑनर्स यूनियन के अध्यक्ष भरतलाल मीना, कोषाध्यक्ष रामलखन मीना, फोरेस्टर मुकेश गुर्जर, लोकेश बड़गुर्जर व संस्था सदस्य विजय मीना, रेखा, सपना जोलिया, टीना, शिवानी, सविता शर्मा, विशाल और बनवारी आदि ने मुख्य वन संरक्षक टीसी वर्मा को माला पहनाकर और संस्था का प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया।

 

Pathik lok seva samiti congratulates CCF Tikamchand Verma on retirement in ranthambore sawai madhopur

 

टीसी वर्मा ने रणथंभौर में वन और वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति अपनी ईमानदारी, पूर्ण निष्ठा एवं कई जिम्मेदारियों को निभाते हुए बेहतरीन सेवाएं दी और रणथंभौर से सेवानिवृत्त होने पर बधाइयां और शुभकामनाएं दी। सीसीएफ टीसी वर्मा ने सभी संस्था सदस्यों तथा यूनियन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

 

इस अवसर पर संस्था सचिव मुकेश सीट एवं संस्था सदस्य विजय मीना, लोकेश बड़गुर्जर ने रणथंभौर ऑनर्स व ड्राइवर यूनियन के पदाधिकारीयों का संस्था ऑफिस पर पहली बार पधारने पर भरतलाल मीना, मुकेश मीना, रामलखन मीना का माला पहनाकर और संस्था का प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !