जिले में नवनियुक्त चिकित्सकों की विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें डाॅ. तेजराम मीना मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सवाई माधोपुर ने गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम 1994 के प्रावधानों की जानकारी प्रदान की। बैठक में लड़का-लड़की में भेदभाव नहीं करने, बेटियों को उनकी पूर्ण शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने पर जोर दिया।

डाॅ. मीना ने चिकित्सकों को बताया कि आप ईमानदारी से जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की समुचित सेवाएं आमजन तक प्रदान करें। साथ ही साथ राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर की योजनाओं का सफल क्रियान्वयन करते हुये गर्भ में लिंग चयन करने जैसे कुकृत्य से दूर रहे तथा लिंग चयन करने/करवानें वालों की तत्काल ही सूचनाएं प्रदान करना सुनिश्चित करें।
बैठक में आशीष गौतम जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी ने उपस्थित नव नियुक्त चिकित्साधिकारियों को पीसीपीएनडीटी एक्ट 1994 के कानूनी प्रावधानों, बेटी अनमोल है, कन्या भ्रूण जांच/हत्या या लिंग चयन करने वाले के बारे में सूचना देने हेतु सरकार द्वारा मुखबिर प्रोत्साहन योजना के तहत ढाई लाख ईनाम, 104/108 टोल फ्री नम्बर, व्हाटस अप नंबर 9799997795, तथा पीसीपीएनटीडी जयपुर की जीमेल आई डी पर देने के बारे में सहित अन्य जानकारी तथा डिकाॅय ऑपरेशन के बारे में बताया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया