Sunday , 7 June 2026
Breaking News

शांति, सदभावना ही देश के विकास का मूल भूत आधार है : विनोद जैन

शांति एवं अहिंसा विभाग द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर पुलिस लाइन मे आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप मे मनाया गया,जिसमे आतंकवाद के विरुद्ध शपथ लेते हुए “सदभावना शांति एवं विकास” विषय पर सम्मेलन आयोजित किया गया।

 

सम्मेलन में शांति एवं अहिंसा विभाग के जिला संयोजक विनोद जैन ने कहा की शांति एवं सदभाव से ही देश में विकास और उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है। आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथी पर हम सब शपथ ले की देश में कभी आतंकवाद नहीं पनपने देंगे और ना हीं साम्प्रदायिक हिंसा कों बढ़ावा देंगे।

 

Peace, harmony is the basic foundation of the country's development- Vinod Jain

 

शांति एवं अहिंसा विभाग के सह संयोजक संतोष स्वामी ने बताया की इस दौरान सवाईमाधोपुर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना ने आतंकवाद विरोधी दिवस पर अपने सम्बोधन मे कहा की सभी लोगों कों शांति एवं सदभाव से रहना है। देश की एकता व अखंडता कों बनाये रखना है।

 

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा  ने कहा कि भारत की एकता का मुख्य आधार ही यह है कि भारत के लोग आपस में शांति एवं सदभाव से रहते है, यहां सम्प्रदायिकता की कोई जगह नहीं है और हम सब लोगों कों इसे बरकरार रखना है। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजीत सहरिया ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान जिला स्तरीय व उपखण्ड स्तरीय अधिकारी गण व शांति एवं अहिंसा विभाग के विजय तालचिड़िया, बुद्धिराज मीणा सहित गांधी मित्र उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !