जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के निर्देशानुसार स्वयंसेवी संस्थाओं को जिले में लोगों से करोना वायरस से बचने एवं जागरूक करने के अभियान के अंतर्गत स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से गांव गांव प्रचार किया जा रहा है।

इंदिरा मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी के सचिव कपिल बंसल ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में लाउडस्पीकर एवं पंपलेट के माध्यम से लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है। साथ ही सरकार के निर्देशों का पूर्णतया पालन करने का अनुरोध किया जा रहा है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया