Saturday , 7 March 2026
Breaking News

कोविड वैक्सीनेशन के लिए उमड़े लोग

जिला मुख्यालय पर कोविड वैक्सीनेशन को लेकर लोगों मे उत्साह को देखते हुए जिला मुख्यालय पर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बजरिया, मानटाउन, शहर, जिला अस्पताल, श्याम वाटिका, शनि मन्दिर, बिजली ऑफिस शहर, डूगंर पाड़ा और जिला कारागार आदि स्थानों पर टीमों का गठन कर कोविड वैक्सीनेशन शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन व चिकित्सा विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारीयों द्वारा वैक्नेसीशन के प्रति आम लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिला प्रशासन के जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डाॅ. सुरज सिहं नेगी, उप जिला कलेक्टर कपिल शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तेजराम मीना, जिला वैक्सीनेशन अधिकारी डाॅ. कमलेश मीना, शहरी क्षेत्र के जिला कार्यक्रम प्रबन्धक विनोद शर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक सुधीन्द्र शर्मा और जिला स्तरीय समस्त अधिकारियों द्वारा शहरी क्षेत्र के लोगों को कोविड-19 की तीसरी लहर से बचाव के लिए ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन लगवाने हेतू लगातार जागरूक किया जा रहा है। जिससे की जिले मे तीसरी लहर से लोगों को बचाया जा सके।
people gathered for covid vaccination in sawai madhopur
जिले में आम नागरिक अधिक संख्या में संस्थान पर वैक्सीनेशन करवा रहे है गत दिनों की अपेक्षा शहरी क्षेत्र में वैक्सीनेशन का प्रतिशत में प्रगति हुई है संस्थान के लक्ष्य अनुसार शहरी क्षेत्र के 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों को प्रतिदिन वैक्सीनेशन किया जा रहा हैं, जिससे कि शहरी क्षेत्र में लक्ष्य को शत प्रतिशत हासिल किया जायेगा। चिकित्सा विभाग का समस्त स्टाफ अपने कर्तव्य के प्रति पुर्ण जागरुक है व दिन-रात प्रथम व द्वितीय लहर मे सफलता पूर्वक कार्य किया गया। चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डाॅ. सन्दीप शर्मा ने बताया कि शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बजरिया की टीम द्वारा कल शहरी क्षेत्र हाउसिंग बोर्ड शीतला माता मन्दिर व राजकिय उच्च प्राथमिक विद्यालय बंबोरी मे वैक्सीनेशन अयोजित किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !