Saturday , 5 September 2026
Breaking News

ई-मित्र प्लस मशीन का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करें:- कलेक्टर

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने ई-मित्र प्लस के माध्यम से जिले के सभी ब्लॉक सीएमएचओ, बीडीओ, प्रोग्रामर, आंगनवाडी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, साथिन और ई-मित्र प्लस ऑपरेटर की आज शनिवार को बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने जिले के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे वर्चुअल बैठक के लिए ई-मित्र प्लस का प्राथमिकता के आधार पर उपयोग करें, अपने कार्यालय में आने वाले परिवादी को इस मशीन की संचालन प्रक्रिया से अवगत करवायें। कलेक्टर ने बताया कि गुड गवर्नेंस और ई गवर्नेंस एक दूसरे से जुड़े हुए है। आमजन जानकारी के अभाव में सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटता है जबकि उसकी काफी समस्याओं का समाधान ई-मित्र प्लस पर हो सकता है। उन्होंने बताया कि जिले में 300 ई-मित्र प्लस मशीन संचालित हैं, इनमें से 208 ग्रामीण और 92 शहरी क्षेत्र में हैं। इसके माध्यम से मूल निवास, जाति, विवाह पंजीकरण, जन्म, मृत्यु, पुलिस चरित्र, अल्पसंख्यक, विकलांगता प्रमाण पत्र, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रवेश पत्र, जमाबंदी, नक्शा व गिरदावरी की नकल, आधार और जन आधार कार्ड प्रिंट कर सकते हैं। पानी, बिजली और टेलीफोन के बिल के भुगतान के साथ ही मोबाईल रिचार्ज कर सकते है। सामाजिक सुरक्षा पैंशनर का वार्षिक सत्यापन, संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायत व न्यायालय प्रकरण की स्थिति की ताजा अपडेट, विभिन्न विभागीय योजनाओं के लाभार्थियों की जानकारियां भी सुगमता से प्राप्त की जा सकती है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में जिले में इन मशीनों से कुल 35 लाख 70 हजार रूपए के 20165 ट्रांजेक्शन किये गये है। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि उपलब्ध ई-मित्र प्लस मशीन ऑपरेटर को समय पर उपलब्ध रहने हेतु पाबंद करें और मशीन को प्रतिदिन चालू रखें।

Ensure maximum utilization of E-Mitra Plus machine - Collector

नियमित बिजली व इंटरनेट की उपलब्धता सुनिश्चित करें। मशीन की सुरक्षा हेतु पुख्ता इंतजाम करें। मशीन सुगमता से जनसाधारण को उपलब्ध हो, इस हेतु उचित स्थान पर मशीन को रखें व आवश्यक सामग्री जैसे-पेपर, पीवीसी कार्ड, रोल पेपर और कार्टेज इत्यादि की उपलब्धता सुनिश्चित करवाएं। मशीन में किसी भी प्रकार की समस्या पाये जाने पर सीआरएन दर्ज कराते हुए पंचायत समिति अथवा जिला स्तर पर सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग को अवगत करावें। ई-मित्र प्लस मशीन से दी जाने वाली सुविधाओं का फ्लेक्स/पोस्टर कार्यालय के बाहर चस्पा कर करें।  वीसी में एडीएम डॉ. सूरज सिंह नेगी, जिला परिषद सीईओ आर. एस. चौहान, सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के संयुक्त निदेशक लक्ष्मीकांत तंवर, महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक ऋचा चतुर्वेदी और सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीणा भी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !