Thursday , 23 April 2026
Breaking News

कलेक्टर ने ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने के दिए निर्देश

ड्राइविंग लाइसेंस बनाने में आवेदक का निर्धारित समय सीमा में ही काम पूर्ण करना सुनिश्चित करें, साथ ही निर्धारित प्रक्रिया की भी अक्षरशः पालना सुनिश्चित करें। एक भी व्यक्ति जो ड्राइविंग में दक्ष नहीं है, का लाइसेंस बन जाना उसके स्वयं के साथ ही दूसरे लोगों की भी सड़क सुरक्षा के लिए खतरा है। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने आज शनिवार को जिला परिवहन कार्यालय के निरीक्षण के दौरान यह निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय परिसर में निर्माणाधीन ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रेक संबंधी कार्य धीमी गति से चलने पर नाराजगी जताई तथा पूर्ण गुणवत्ता और समय सीमा में कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश दिये। यहां गत 3 दिन से काम बंद पड़ा है। पीपीपी मोड़ पर संचालित होने वाले इस ट्रैक पर जब लाइसेंस आवेदक वाहन चलाने का टेस्ट देगा तो पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी, सेंसरयुक्त कैमरों से चैक किया जायेगा, ऑटोमेटेड मशीन ही उसका रिजल्ट जारी करेगी, इससे उन्हीं लोगों के लाइसेंस बन पायेंगे जो ड्राइविंग में पूर्ण दक्ष है।

Collector instructed to complete the construction of Automated Driving Test Track with full quality soon

इस कदम से सड़क दुर्घटनाओं में काफी कमी आने की सम्भावना है। निरीक्षक रविदत्त शर्मा ने बताया कि इस ट्रेक पर पेरेलल पार्किंग, एट शेप, एच शेप और ग्रेडिएंट नामक 4 सेंसरयुक्त टेस्ट होंगे। कलेक्टर ने कार्यालय परिसर में रखे कबाड़ और कंडम वाहनों की जल्द से जल्द नीलामी करने, सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश दिये। उन्होंने सवाईमाधोपुर और गंगापुर सिटी में बनाये जा रहे ड्राइविंग लाइसेंस की औसत दैनिक संख्या, लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया तथा इसमें लगने वाले समय, अवैध बजरी खनन और परिवहन रोकथाम में विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई के संबंध में भी समीक्षा की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !