गंगापुर सिटी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 4, 6, 7 के मिर्जापुर में नल कनेक्शन नहीं लगने से पानी की विकट समस्या को लेकर सभी कॉलोनी वासियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए एसडीएम अनिल चौधरी को ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान लोगों ने नारेबाजी करते हुए कहा की अगर जल्द से जल्द हमारी समस्या का निवारण नहीं किया जाएगा तो हम मिर्जापुर में ही चक्का जाम कर देंगे। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
कॉलोनी वासियों का कहना है कि मिर्जापुर क्षेत्र के तीनों वार्डों में काफी समय से कॉलोनी वासी नल कनेक्शन नहीं होने से पाने के लिए तरस रहे हैं। कई बार जलदाय विभाग के कर्मचारी एवं स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को इस बारे में अवगत करा दिया है। लेकिन काफी समय से कोई सुनवाई नहीं हो रही।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया