राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती के अवसर पर जिला उद्योग केन्द्र परिसर में 9 अक्टूबर तक खादी प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। जिसमें क्षेत्रीय खादी ग्रामोद्योग समिति बडौली द्वारा चरखे पर कताई का लाईव डेमो प्रदर्शन लोगों द्वारा देखा गया।

जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक सुग्रीव मीना ने बताया कि प्रदर्शनी में ग्राम सेवा सदन मलारना चौड, ग्राम विकास अधिकारी खण्डार, ग्राम सेवा समिति वजीरपुर एवं क्षेत्रीय खादी ग्रामोद्योग समिति दौसा द्वारा अपने उत्पादों का विपणन एवं प्रदर्शन किया गया। उन्होंने बताया कि आमजन प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर खादी उत्पादों पर दी जा रही 50 प्रतिशत सरकारी छूट का लाभ उठा सकते है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया