Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

भीषण गर्मी में आमजन को मिलना चाहिए प्याऊ का लाभ

सवाई माधोपुर: आगामी आने वाली गर्मी के मौसम को देखते हुए नगर परिषद सभापति मेघा वर्मा ने विभिन्न स्थानों पर नगर परिषद द्वारा बनाई गई पानी की प्याऊ का निरीक्षण किया। नगर परिषद सभापति मेघा वर्मा ने बताया कि बुधवार को नगर परिषद क्षेत्र के बजरिया सहित कई इलाकों में नगर परिषद द्वारा बनाई गई पानी की प्याऊ का निरीक्षण किया गया। जिससे कि आने वाली गर्मी में आमजन को इनका लाभ मिल सके और राहगीर प्याऊ पर पानी पीकर अपनी प्यास बुझा सके।

 

 

people should get the benefit of drinking water in summer Season

 

 

 

सभापति वर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कई जगहों की प्याऊ पर कमियां देखी गई, जिसके कारण प्याऊ पर पानी की व्यवस्था खराब पड़ी हुई थी। सभापति ने कहा कि नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारियों को अव्यवस्थित पानी की प्याऊ पर जल्द कार्य कर सुचारु करने के निर्देश दिए हैं।

 

 

 

 

ताकि गर्मी की शुरुआत से पूर्व जल्द सभी पानी की प्याऊ सुचारु हो और आमजन सहित आने जाने वाले राहगीरों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़े और पीने का पानी इन प्याऊ से उपलब्ध हो सके। सभापति ने कहा कि आगामी आने वाली गर्मी में आमजन ओर राहगीरों को शुद्ध और ठंडा पानी मिले यही हमारा उद्देश्य है। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद सभापति मेघा वर्मा, जेईएन सिराजुद्दीन सहित अधिकारी कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !