बामनवास थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पांच साल से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुकेश मीना को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेन्ज व पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह सवाई माधोपुर केे सुपरविजन में तथा हिमांशु शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी व तेजकुमार पाठक सी.ओ. बामनवास के निर्देशन में पुलिस थाना बामनवास द्वारा कार्यवाही करते हुए पांच साल से फरार 138 एनआईएक्ट में स्थाई गिरफ्तारी वारंटी मुकेश पुत्र गोकुल निवासी बामनवास पट्टीकलां को गिरफ्तार किया गया।
स्थाई वारंटी मुकेश मीना रुपोश होकर पिछले पांच साल से राजस्थान में विभिन्न स्थानों पर रहकर छिपता हुआ फिर रहा था जिसकी गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस द्वारा भरसक प्रयास किए लेकिन वारंटी शातिर प्रवृति का होने के कारण पुलिस से छिपता रहा। गुरुवार को बृजेश कुमार मीना पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना बामनवास के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता ने गंगापुर सिटी से स्थाई वारंटी मुकेश मीना को गिरफ्तार किया।
पुलिस टीम में शामिल सदस्य:- बृजेश कुमार मीना पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना बामनवास, हरिगोपाल कांस्टेबल, राकेश कांस्टेबल और अनिल कांस्टेबल थाना बामनवास शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया