Friday , 4 September 2026
Breaking News

पांच साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार

बामनवास थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पांच साल से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुकेश मीना को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेन्ज व पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह सवाई माधोपुर केे सुपरविजन में तथा हिमांशु शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी व तेजकुमार पाठक सी.ओ. बामनवास के निर्देशन में पुलिस थाना बामनवास द्वारा कार्यवाही करते हुए पांच साल से फरार 138 एनआईएक्ट में स्थाई गिरफ्तारी वारंटी मुकेश पुत्र गोकुल निवासी बामनवास पट्टीकलां को गिरफ्तार किया गया।

Permanent warranty absconding for five years arrested in sawai madhopurस्थाई वारंटी मुकेश मीना रुपोश होकर पिछले पांच साल से राजस्थान में विभिन्न स्थानों पर रहकर छिपता हुआ फिर रहा था जिसकी गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस द्वारा भरसक प्रयास किए लेकिन वारंटी शातिर प्रवृति का होने के कारण पुलिस से छिपता रहा। गुरुवार को बृजेश कुमार मीना पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना बामनवास के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता ने गंगापुर सिटी से स्थाई वारंटी मुकेश मीना को गिरफ्तार किया।

पुलिस टीम में शामिल सदस्य:- बृजेश कुमार मीना पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना बामनवास, हरिगोपाल कांस्टेबल, राकेश कांस्टेबल और अनिल कांस्टेबल थाना बामनवास शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !