वजीरपुर थाना पुलिस ने एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मनीराम पुत्र हरिराम को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार एसपी हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में जिला हाजा में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर अंकुश लगाये जाने एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रकाशचन्द अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी एवं बाबूलाल विश्नोई उपाधीक्षक वृत्त गंगापुर सिटी के सुपरविजन में थानाधिकारी योगेन्द्र शर्मा मय पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट गंगापुर सिटी से आमदा स्थाई वारन्ट सरकार बनाम नाहरसिंह में स्थाई गिरफ्तारी वारन्टी मनीराम पुत्र हरिराम निवासी सेवा थाना वजीरपुर को 17 जुलाई को ग्राम सेवा से गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी योगेन्द्र शर्मा, कांस्टेबल समय सिंह, कांस्टेबल मानवेन्द्र सिंह, कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया