Sunday , 8 March 2026
Breaking News

पर्यावरण से भावनात्मक जुड़ाव का बेहतरीन तरीका है फोटोग्राफी

“लेंस फॉर ए ग्रीनर वर्ल्ड” प्रतियोगिता के 25 विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

जयपुर:- राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल के मुख्य पर्यावरण अभियंता प्रेमालाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन हम सब की मौलिक जिम्मेदारी है और इसे निभाने के लिए हमें सामूहिक रूप से सार्थक प्रयास करते रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को दैनिक दिनचर्या का अनिवार्य अंग बनाना होगा,जिससे आने वाले समय में हम एक बेहतर पर्यावरण की संकल्पना को साकार कर सकें।
प्रेमालाल मंगलवार को राजधानी में “लेंस फॉर ए ग्रीनर वर्ल्ड” प्रतियोगिता के बाद मौजूद प्रतिभगियों और कार्मिकों को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर प्रतियोगिता के 25 विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। उन्होंने कहा कि  पर्यावरण के प्रति जागरूकता आ रही है और हम पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन को दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण भाग मानने लगे है। उन्होंने विजेताओं से अपील करते हुए कहा है कि पर्यावरण के क्षेत्र में उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों को निरंतर जारी रखें, साथ ही अपने आस-पास के लोगों को  को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करें।
Photography is a great way to connect emotionally with the environment.
विजेताओं ने मंडल के अधिकारियों के साथ अपने फोटोग्राफी के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि फोटोग्राफी करते हुए पर्यावरण के साथ उनका आत्मीय जुड़ाव हो चुका है। इसीलिए पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में संकल्पित होकर आमजन को उनके फोटोग्राफ्स के जरिये प्रदूषण नियंत्रण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रहे है। इस दौरान मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों ने विजेताओं को प्रमाण पत्र, स्मार्ट वाच एवं कपडे के बैग सीड बॉल्स देकर सम्मानित किया।
 उल्लेखनीय है कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “लेंस फॉर ए ग्रीनर वर्ल्ड” फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसके तहत उत्कृष्ट प्रथम तीन विजेताओं को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त मुख्य पर्यावरण अभियंता रजनीश जैन एवं भुवनेश माथुर ने भी  विजेताओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की सराहना की। इस दौरान मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !