Saturday , 5 September 2026
Breaking News

राजस्थान से केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल चारों सांसदों ने केंद्रीय मंत्रालयों में किये पदभार ग्रहण

जयपुर:- 18वीं लोकसभा के गठन के बाद नई दिल्ली में मंगलवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों ने अपने-अपने मंत्रालयों में पदभार ग्रहण कर लिए है। केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल राजस्थान के चारों सांसदों ने भी संबंधित मंत्रालयों में पदभार ग्रहण किया है।
All four MPs included in the Union Cabinet from Rajasthan took charge in the Central Ministries.
जोधपुर से नवनिर्वाचित सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय में पदभार ग्रहण किया है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि देश में संस्कृति के क्षेत्र में पिछले दस वर्ष अभूतपूर्व रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन अनुसार नए सोपान तय करने के लिए हमारी टीम शानदार काम करती रहेगी।
MP from Jodhpur Gajendra Singh Shekhawat has assumed charge in the Union Ministry of Culture
केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने आज ही केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय का पदभार भी ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दोनों ही विभागों के समन्वय की विकसित भारत के निर्माण में महती भूमिका है। उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिकता रहेगी कि इन क्षेत्रों के विकास का समाज के हर वर्ग को लाभ मिले और इनके माध्यम से अंतिम कतार के नागरिक को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से जुड़ाव महसूस हो।

अलवर से नवनिर्वाचित सांसद भूपेंद्र यादव ने भी आज केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री का पदभार ग्रहण किया है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं कि मुझे फिर से इस मंत्रालय की जिम्मेदारी दी है।
Newly elected MP from Alwar, Bhupendra Yadav has today assumed charge as Union Minister of Environment, Forest and Climate Change.
इस मंत्रालय द्वारा कई अहम कदम प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लिए गए हैं और हम पर्यावरण व विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रहे है। उन्होंने कहा कि देश में जो ग्रीन इकोनॉमी है, उसे आगे बढ़ाने का काम हो रहा है, इसके साथ ही हम कई महत्वपूर्ण काम आगे भी करेंगे।

बीकानेर से नवनिर्वाचित सांसद अर्जुन राम मेघवाल ने भी आज नई दिल्ली में विधि एवं न्याय मंत्रालय में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का पदभार ग्रहण किया है।
Newly elected MP from Bikaner Arjun Ram Meghwal took charge as Minister of State (Independent Charge) in the Ministry of Law and Justice in New Delhi today.
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ जनसेवा के लिए कृत संकल्पित हूँ।

राजस्थान के अजमेर लोकसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद भागीरथ चौधरी ने भी केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री का पदभार ग्रहण किया है।
Bhagirath Chaudhary has assumed the charge of Minister of State in the Union Ministry of Agriculture and Farmers Welfare
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं शिवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में ‘विकसित भारत के संकल्प’ को साकार करने की दिशा में किसान कल्याण हेतु समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ जनसेवा के लिए कृत संकल्पित हूँ। चौधरी ने कहा कि हम सब मिलकर किसानों के उत्थान और विकास के लिए हर संभव कार्य करेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !