Sunday , 8 March 2026
Breaking News

239 वरिष्ठजनों को करवाई जाएगी तीर्थ यात्रा

सवाई माधोपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार आस्थाधामों के विकास और वरिष्ठजनों को तीर्थ यात्रा करवाने जैसे कार्य कर रही है। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत जिला कलक्टर शुभम चौधरी की अध्यक्षता में आज सोमवार को डीओआईटी वीसी कक्ष में आयोजित जिला स्तरीय समिति की बैठक में प्राप्त आवेदनों में से लॉटरी (कम्प्यूटराईज्ड ड्रॉ ऑफ लॉट्स) के माध्यम से कुल 239 वरिष्ठजनों का चयन किया गया।

 

Pilgrimage will be conducted for 239 senior citizens from Sawai Madhopur district.

 

 

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2024 के तहत सवाई माधोपुर जिले के कुल 239 वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी, जिसमें 199 को रेल यात्रा और 40 को हवाई यात्रा करवाई जाएगी। कार्यालय निरीक्षण देवस्थान विभाग पुष्पेन्द्र चतुर्वेदी ने बताया कि वर्ष 2024-25 हेतु ऑनलाइन आवेदन  23 सितंबर तक प्राप्त किए गए। जिसके क्रम में हर जिले के लिए निर्धारित कोटा के अनुसार लॉटरी द्वारा यात्रियों का चयन किया गया।

 

 

 

 

उन्होंने बताया कि इस वर्ष यात्रा हेतु जिले से 2 हजार 689 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें तीर्थयात्रियों के जीवनसाथी व सहायक को मिलाकर कुल 4 हजार 817 यात्रियों के आवेदन प्राप्त हुए हैं। चयनित यात्रियों की सूची विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। रेल के द्वारा 15 चयनित स्थानों के विकल्प यात्रियों को प्रदान किए गए हैं तथा हवाई यात्रा के द्वारा चयनित यात्रियों को काठमांडू नेपाल स्थित भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन करवाए जाएंगे। यह यात्राएं विभिन्न दिनांक पर अलग-अलग तीर्थ क्षेत्र के लिए प्रस्तावित विभिन्न रेल गाड़ियों द्वारा करवाई जाएगी, जिनके लिए संबंधित यात्रा दिनांक से पूर्व यात्रियों को विभाग द्वारा फोन करके निर्धारित रेलवे स्टेशन पर उपस्थित होने के लिए सूचना दी जाएगी।

 

 

 

 

सामान्यत करीब 5 से 7 दिनों की समय अवधि में यात्रा होती है, जबकि हवाई यात्रा के लिए जयपुर में एकत्रीकरण करके दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट में यात्रियों को काठमांडू ले जाया जाता है। काठमांडू की यात्रा सामान्य तीन दिनों की होती है। उन्होंने बताया कि तीर्थयात्राएं पूर्णतया नि:शुल्क होती है। जिसमें समस्त व्यय राजस्थान सरकार द्वारा वहन किया जाता है।

 

 

 

आईआरसीटीसी के माध्यम से रेल, स्थानीय ऑटो टेम्पो व ठहरने हेतु धर्मशाला होटल एवं भोजन व जलपान इत्यादि की व्यवस्था की जाती है। उन्होंने कहा कि यात्री किसी भी प्रकार के ठ*ग, फ*र्जी एजेंट आदि के झांसे में नहीं आएं, यात्रियों से कोई शुल्क या व्यय नहीं लिया जाता है, पूरी तरह से निःशुल्क यात्रा होती है। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता, अतिरिक्त जिला कलक्टर जगदीश आर्य, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिराम मीना, सहायक निदेशक पर्यटन मधुसूदन सिंह, सीएमएचओ डॉ. धर्मसिंह मीना आदि उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !