भारत विकास परिषद शाखा मानटाउन सवाई माधोपुर ने 10 जुलाई स्थापना दिवस के अवसर पर जेल परिसर में पौधा रौपण किया और जेल कर्मचारियों को शपथ दिलाई कि वो इन पौधों का विशेष ध्यान रखें।

दीपिका सिंह चौहान ने बताया की जेल की मांग पर उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र दत्त शर्मा ने 100 फीट पाइप भी दान किया। इस अवसर पर पर्यावरण प्रकल्प प्रभारी मौजीराम मीणा, सचिव रामप्रताप सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष कपिल नामा, सूर्यकांत गोयल, दीपिका सिंह चौहान, सुनीता सिंघल, अनिता गुप्ता, अखिलेश गर्ग एवं पूजा गर्ग आदि उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया