प्रदूषण के बढ़ते प्रकोप और घटती वन सम्पदा को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए माँ जयंती भक्त मंडल द्वारा खंडार के तारागढ़ किले में पौधारोपण किया गया।

कुलदीप मथुरिया द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार किले में बरगद, शीशम, नीम, जामुन, करंज और कदंब के पौधे रोपित कर आमजन को भी पौधारोपण करने का संदेश दिया गया। इस दौरान वहां उपस्थित लोगों ने पौधों के संरक्षण के पुख्ता इंतजाम कर संवर्धन की जिम्मेदारी ली। ताकि भावी पीढ़ी स्वच्छ एवं वातावरण में जीवनयापन कर सके और उनको प्रदूषण रूपी जहरीले नरसंहार का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने कहा कि इस कार्य को कर आमजन अमूल्य पुण्य के भागीदार बन सकते हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया