Monday , 8 June 2026
Breaking News

जनजागरूकता के अभियान में जन-जन को जोड़ने का संकल्प

21 जून से 30 जून तक चलने वाले कोरोना जनजागरूकता अभियान में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये जिला प्रशासन समाज के सभी वर्गों से सम्पर्क साध रहा है। इसी कड़ी में आज शुक्रवार को जिला कलेक्टर ने सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक संगठनों और व्यापार मण्डलों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत बैठकें कर अभियान में उनका सहयोग मांगा। इस पर सभी ने आश्वासन दिया कि कोराना प्रसार को रोकने तथा आर्थिक गतिविधियों को पुनः गति देने के लिये चलाये जा रहे इस अभियान में स्वयं भी सहयोग देंगे तथा अन्य व्यक्तियों और संगठनों को भी इससे जोड़ेंगे।
सरकारी सूत्रों के अनुसार जिला कलेक्टर ने बैठक में बताया कि कोरोना से बचाव बहुत जरूरी है लेकिन इसके साथ ही इसके प्रति डर भी गलत है। इस डर को निरन्तर चौकसी और जागरूकता में बदला जाना जरूरी है ताकि जान भी बचे और आजीविका भी। मुख्यमंत्री महोदय ने राज्य के निवासियों के नाम संदेश जारी कर इस अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिये अनुरोध किया है।

Pledge add people public awareness campaign
बैठक में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शिवचरण बैरवा, भाजपा जिला अध्यक्ष डाॅ. भरत मथुरिया, कांग्रेस एसटी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष चेतराम मीणा, गणेश मंदिर रणथम्भौर के संजय दाधीच, सीपीआई के जिला सचिव रामगोपाल, विजयेश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट के एडवोकेट कुंजबिहारी अग्रवाल, चमत्कार दिगम्बर जैन मंदिर के चन्द्रप्रकाश छाबडा, गौतम आश्रम ट्रस्ट के नाथूलाल शर्मा, रामायण सत्संग भवन के रामअवतार गौतम, घुश्मेश्वर द्वादश ज्योतिलिंग ट्रस्ट के शामशंकर शर्मा, गायत्री शक्ति पीठ के हरिमोहन शर्मा ने जिले में कोराना प्रसार रोकने व जागरूकता के लिये हरसम्भव मदद का आश्वासन दिया तथा उपयोगी सुझाव दिये। जिला कलेक्टर ने उन्हें 22 जून को जिला प्रभारी मंत्री टीकाराम जूली की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !