Monday , 8 June 2026
Breaking News

सेवा सम्मान कार्यों से मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

सेवा सम्मान कार्यों से मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कांग्रेस महामारी के चलते अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्म दिन पर कोई समारोह या उत्सव का आयोजन न करके जिला कांग्रेस कमेटी सवाई माधोपुर द्वारा जिला मुख्यालय पर कोरोना वॉरियर्स को खाध सामग्री के किट वितरित किये व सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर में कोरोना वॉरियर्स डाक्टर्स, चिकित्सा कर्मी, नर्सिग कर्मी व मेडिकल स्टाफ का अभिनन्दन किया व उन्हे पीपीई किटस का वितरण किया। वहीं मरीजों को मास्क वितरिात किये गए व गरीबों को भोजन के पैकिटस वितरित किये।
कोरोना वॉरियर्स के अभिनन्दन करने वालों में व पीपीई किटस वितरण करने वालों में मुख्यरुप से जिला कांग्रेस के अध्यक्ष शिवचरण बैरवा, महामंत्री हरिमोहन शर्मा, प्रवक्ता लक्ष्मीकुमार शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष अली मोहम्मद, बाबूलाल मीना, नगर अध्यक्ष अनिल वर्धमान, ब्लाक महासचिव संजय गौतम, मनोज छाबडा, पंकज शुक्ला, विजय पणिकर, एसटी प्रकोष्ठ अध्यक्ष चेतराम मीना, रेखा शर्मा, धर्मवीर कुमावत, बीना लोदवाल, सज्जन कंवर, शहजाद खान, लोकेश मीना, राजेश रैगर, अमरुद खान, असीम खान, प्यारेलाल शर्मा, सैभाग्यमल जैन आदि थे। साथ ही कांग्रेस कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गलवान घाटी मे शहीद हुए वीर जवानों को श्रंद्वाजलि दी व दो मिनट का मौन रखा।

Rahul Gandhi birthday celebrated in Sawai madhopur

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व आशा सहयोगिनियों का किया सम्मान

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर आज शुक्रवार को महिला कांग्रेस की ओर से कोरोना योद्धा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा सहयोगिनीयों का माला पहनाकर तथा साल उढ़ाकर स्वागत एवं सम्मान किया।
महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव रेखा शर्मा के नेतृत्व में रेलवे पार्क सवाई माधोपुर में आयोजित कार्यक्रम में सभी महिलाओं को गर्मी में फ्रूटी, नाश्ता एवं फल वितरित किये गये।
इस मौके पर रेखा शर्मा ने बताया कि कोरोना महामारी के दौर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व आशा सहयोगिनी बहनों का कार्य सराहनीय चल रहा है, इस वक्त कोरोना जैसी महामारी में लोगों को जागरूक करने का कार्य और गली गली व मोहललों में जा कर लोगों से अपील की जा रही है। कोरोना से लड़ने के लिए सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर अपना योगदान दे रही है। ऐसे समय में आपके द्वारा किए गए कार्य सराहनीय है आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने हिम्मत और साहस का परिचय दिया है। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष बीना लोदवाल, सज्जन गंगवाल, प्रिया मखानी, कीर्ति सहित अनेक महिलाएं मौजूद थी।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !