राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम के जिला अध्यक्ष मुजाहिद पटेल के नेतृत्व में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करमोदा में आज शनिवार को पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए। साथ ही संगठन ने पक्षियों क लिए परिंडे बांधकर पक्षियों की सेवा करने का संकल्प लिया। संगठन की ओर से जिला सवाई माधोपुर की समस्त उपशाखा में ब्लॉक वार टीम गठित करके विद्यालयों में परिंडे बांधे जाएंगे।

वहीं सवाई माधोपुर ब्लॉक के समस्त विद्यालयों में संगठन की ओर से पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए परिंडे बांधे जाएंगे। जिसकी शुरुआत आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करमोदा से कर दी गई है। इस अवसर पर संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष मधुमंगल शर्मा, कार्यवाहक प्रधानाचार्य अनवर अली, सियाराम मीणा, कालूराम मीणा, विमलेश गुर्जर और सतीश चंद्र अग्रवाल मौजूद थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया