जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला के आदेशानुसार सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान “बदलेगा माधोपुर” चलाया जा रहा है। नगर परिषद आयुक्त नवीन भारद्वाज ने अभियान के तहत नगरीय क्षेत्र में आने वाले समस्त खाली पड़े भूखण्ड/प्लाट धारकों को निर्देशित किया है कि सभी अपने रिक्त भूखण्ड/प्लाटों को पूर्ण तरह से साफ-सफाई कर स्वच्छ बनाये।

उन्होंने खाली भूखण्ड/प्लाटों के चारों तरफ बाउण्ड्री वॉल करवाने का आग्रह किया है, ताकि किसी प्रकार की गंदगी नहीं हो। ऐसा नहीं करने पर नगर परिषद द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए इस प्रकार भूखण्ड/प्लाटो को कब्जे में लेने की कार्यवाही की जायेगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया