Sunday , 8 March 2026
Breaking News

कोरोना महामारी के सम्बन्ध में आमजन को किया जागरुक

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस कानून एवं व्यवस्था और पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी आईपीएस के निर्देशानुसार जिले के समस्त थानाधिकारियों द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं वृत्ताधिकारियों के सुपरविजन में आज रविवार को अपने-अपने थाने पर सीएलजी सदस्यों की बैठक लेकर आम लोगों को कोरोना महामारी के सम्बन्ध आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। अपने-अपने निवास क्षेत्र में व्यक्तियों को इस सम्बन्ध में सावचेत किया जावे कि उन्हें आनवश्यक घर से बाहर नहीं निकलने दें। सोशल डिस्टेंशिंग की पालना करें, मास्क लगाएं और भीड़-भाड़ से बचे। सभी सरकार द्वारा जारी कोरोना महामारी गाइडलाइन की पालना करें ताकि कोरोना महामारी से निजात पाई जा सके।

Police administration made public aware about corona epidemic

 

इसी प्रकार बामनवास थाने में सीएलजी सदस्यों की बैठक थानाधिकारी बृजेश कुमार मीना की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें थानाधिकारी ने उपस्थित सदस्यों को कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर सचेत किया। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव ही उपचार है। सजगता के साथ आम आदमी को इससे बचने के लिए सजगता के साथ बचाव ही उपचार का ख्याल रखते हुए इस वायरस बीमारी के होने वाले लक्षणों एवं बचने के विभिन्न उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। सीएलजी सदस्यों को अपने-अपने गांवो मे जाकर लोगों को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंशिंग की पालना करने, अनावश्यक से रुप से घर से बाहर नहीं निकलने, व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर नहीं जाने हेतु जागरूक व प्रेरित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक मे कांस्टेबल महेन्द्र जाखड़, दिनेश, अशोक, कमलेश सीएलजी सदस्य ज्ञानचन्द शर्मा, अखय राज गुर्जर, मुनीराज मीना, इलियास खान, नरेन्द्र सिंह सिसोदिया, धीरसिंह गुर्जर भगवान सहाय, गफ्फार खां, हाकिम सिंह गुर्जर, बाबू खां सदर, मुकेश कुमार योगी, संतोष कुमार बैरवा, सचिन कुमार महावर, गोरधन, हेमन्त, रामलाल मीना, ओपी मीना, पिन्टु कुमार सैनी, प्रकाश माली, लल्लू सिंह, लख्मीचन्द, लोहड़ीराम गुर्जर, राजेश स्वामी, कदीर खान, शमसुद्दीन, कुंजीलाल, कल्लू पठान, ओमप्रकाश शर्मा, राजेश कुमार गुर्जर सहित अन्य पुलिस स्टाफ, सीएलजी सदस्य ग्रामरक्षक व पुलिस मित्र मौजुद रहे।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !