उपखण्ड अधिकारी कपिल शर्मा ने नेतृत्व में पुलिस एवं प्रशासन की टीम ने सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन की चेक पोस्ट एवं मुख्य बाजार में गाइडलाइन की पालना का जायजा लिया। एसडीएम कपिल शर्मा ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर बाहर से आए 36 यात्रियों की आरटीपीसीआर जांची गई। इसी प्रकार मुख्य बाजार में गाइडलाइन की अवहेलना पर 3 दुकानों को सीज किया गया। 15 लोगों के चालान काटकर 2300 रूपये जुर्माना वसूला।

टीम में पुलिस उपाधीक्षक कृष्णा सामरिया, मानटाउन थानाधिकारी कुसुमलता, गिरदावर तुलसीराम शर्मा, मुकेश मीना, सुरेश वर्मा, मोजीराम मीना आदि शामिल थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया