Saturday , 7 March 2026
Breaking News

जिले भर से पुलिस ने 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार

शांति भंग करने के 4 आरोपी गिरफ्तारः-

 

 

नौसाद खान सहायक उपनिरीक्षक थाना गंगापुर सिटी ने धर्मसिंह पुत्र कैलाशचन्द निवासी मनोहरपुरा थाना कैलादेवी जिला करौली, चन्दू उर्फ अजय बैरवा पुत्र दामोदर लाल निवासी नयापुरा महोली थाना सदर करौली जिला करौली को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

 

इसी प्रकार गणपत सिंह हैड कांस्टेबल थाना खण्डार ने सुरेश पुत्र रामचरण निवासी कटार थाना खण्डार को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार हेमेन्द्र सिंह हैड कांस्टेबल थाना वजीरपुर ने इमरान पुत्र अहमद निवासी पावटा गद्दी थाना वजीरपुर जिला सवाई माधोपुर को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

 

 

दर्ज मुकदमात का 1 आरोपी गिरफ्तारः-

 

 

चंचल शर्मा थानाधिकारी महिला थाना सवाई माधोपुर ने सुनिल कीर पुत्र गजानंद आलनपुर जिला सवाई माधोपुर को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध महिला थाना सवाई माधोपुर पर पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया था।

 

 

सट्टे की खाईवाली करते हुए 3 आरोपी गिरफ्तारः-

 

 

गिर्राज प्रसाद सहायक उपनिरीक्षक थाना मानटाउन ने दीपक कुमार जैन पुत्र श्यामलाल निवासी खटूपुरा हाल सीमेन्ट फैक्ट्री थाना मानटाउन जिला सवाई माधोपुर को गणेश मन्दिर के पीछे शर्मा होटल के पास बजरिया में सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईवाली करते हुये पाये जाने पर मय सट्टा पर्ची, बॉलपैन व सट्टा राशि 1100 रूपये नकद के साथ तथा शिवलाल हैड कांस्टेबल थाना मानटाउन ने संजीव कुमार पुत्र आनन्दसिंह निवासी बक्सीजी का मोहल्ला अलीगढ़ जिला टोंक को सीमेन्ट फैक्ट्री साहूनगर स्कूल के पास सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईवाली करते हुये पाये जाने पर मय सट्टा पर्ची, बॉलपैन व सट्टा राशि 1235 रूपये नकद के साथ गिरफ्तार कर धारा 13 आरपीजीओ में थाना मानटाउन पर अलग अलग प्रकरण दर्ज किये गये।

 

 

Police arrested 10 accused in sawai madhopur

 

इसी प्रकार जीतेन्द्र सिंह हैड कांस्टेबल थाना वजीरपुर ने विनोद कुमार पुत्र सुबुद्दी निवासी ग्रेड के सामने वजीरपुर जिला सवाई माधोपुर को सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईवाली करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी ग्रेड के सामने वजीरपुर में सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईवाली करते हुये पाया गया जिस पर आरोपी को मय सट्टा पर्ची, बॉलपैन व 1070 रूपये नकद के साथ गिरफ्तार कर आरपीजीओ में थाना वजीरपुर पर प्रकरण दर्ज किया गया।

 

सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 2 आरोपी गिरफ्तार:-

 

पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर सुनिल कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर सुरेन्द्र कुमार दानोदिया एवं राजवीर सिंह वृत्ताधिकारी वृत्त शहर सवाई माधोपुर के सुपरविजन में थानाधिकारी थाना सूरवाल सुनिल कुमार के नेतृत्व टीम गठित अब्दुल रहमान एएसआई मय जाप्ता द्वारा आज रविवार को कार्रवाई करते हूये ग्राम जटवाड़ा मे रोड़ के किनारे सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों पर रुपयों पर दाव लगाते हुये दो व्यक्ति शंकर पुत्र हजारी निवासी जटवाड़ा कलां थाना सूरवाल, पप्पूलाल पुत्र कल्याणमल माली निवासी जटवाड़ा कलां थाना सूरवाल को किया गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से राशी 1150 रुपये जप्त किये।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !