शांति भंग करने के 9 आरोपी गिरफ्तारः-
प्रेमप्रकाश सहायक उपनिरीक्षक थाना मानटाउन ने नौसाद पुत्र रफीक मंसूरी निवासी आईएचएस कॉलोनी थाना मानटाउन, शाहरूख पुत्र पप्पूखान निवासी धनवा थाना खातौली जिला कोटा ग्रामीण को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
इसी प्रकार नौसाद खान सहायक उपनिरीक्षक थाना गंगापुर सिटी ने प्रशान्त सोनी पुत्र मोहनलाल सोनी निवासी संजय कॉलोनी गंगापुर सिटी को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार हेमेन्द्र सिंह हैड कांस्टेबल थाना वजीरपुर ने तेजराम पुत्र श्रीकिशन मीना, कल्लाराम पुत्र कमलराम मीना निवासीयान नयागांव को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

इसी प्रकार कमल प्रसाद सहायक उपनिरीक्षक थाना पीलौदा ने रूपराम पुत्र नवल निवासी खेडली को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार सुनील कुमार हैड कांस्टेबल थाना उदेई मोड़ ने राकेश पुत्र बाबूलाल निवासी रामपुरा थाना बामनवास, मुकेश पुत्र जगदीश निवासी सक्करखापदा थाना चाकसू जिला जयपुर ग्रामीण, कन्हैयालाल पुत्र लालचन्द निवासी देवगांव थाना बस्सी जिला जयपुर ग्रामीण को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
दर्ज मुकदमात का 1 आरोपी गिरफ्तारः-
जगदीश प्रसाद सहायक उपनिरीक्षक थाना सदर गंगापुर सिटी ने दशरथ उर्फ जसरत उर्फ नानया पुत्र बत्तीलाल उर्फ कैलाश उर्फ लालपत निवासी भंवरकी थाना बाटौदा जिला सवाई माधोपुर को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना सदर गंगापुर सिटी पर मुकदमा नंबर 24/2022 धारा 380 ता.हि. में मामला दर्ज किया गया था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया