जिले की विभिन्न थाना पुलिस ने अलग – अलग मामलों में आज शनिवार को वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी सुनील कुमार विश्नोई ने बताया की लखन उर्फ र्टाइगर पुत्र शम्भू निवासी कुण्डेरा सर्वाइ माधोपुर, कमलेश पुत्र हनुमान निवासी कुस्तला, बाबुलाल पुत्र हुनुमान निवासी कुस्तला, देशराज पुत्र राजपाल निवासी हीरापुर सदर गंगापुर सिटी, पीयूष पुत्र रामसहाय निवासी कावटी थाना सपोटरा जिला करौली, मुबारिक अली पुत्र बुनियाद अली निवासी दशहरा मैदान गंगापुर सिटी को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

शराब पीकर वाहन चलाते संजय पुत्र कालूराम निवासी टिगरिया बाटोदा, दिनेश कुमार पुत्र रामस्वरुप निवासी ताजपुरा बामनवास को गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार मुकदमों व अन्य मामलों में वांछित आरोपी पंकज कुमार पुत्र संजय कुमार निवासी सगा तहसील बुहाना जिला झुन्झूनु को गिरफ्तार किया गया।

Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया