जिले की विभिन्न थाना पुलिस ने अलग – अलग मामलों में आज रविवार को वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी सुनील कुमार विश्नोई ने बताया की धनरूप पुत्र कालूराम निवासी पाली खण्डार, जाकिर हुसैन उर्फ मन्टू पुत्र सरफुद्दीन निवासी लाल हवेली के पास सराय मोहल्ला गंगापुर सिटी, सन्नी पुत्र सरफुद्दीन निवासी लाल हवेली के पास सराय मोहल्ला गंगापुर सिटी, अकरम पुत्र असलम उर्फ पप्पन निवासी शिवाजी नगर कसाई पाडा धौलपुर थाना कोतवाली धौलपुर, इमरान पुत्र अली हुसैन निवासी कुरैशी मोहल्ला गंगापुर सिटी, देवीलाल पुत्र सुखराम, सुमेर पुत्र देवीलाल निवासीयान मलारना चौड़ को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया किया।

इसी प्रकार अन्य मुकदमों में कालूराम पुत्र अम्बालाल निवासी कान्टोली थाना दत्तवास जिला टोंक को गिरफ्तार किया किया। शराब पीकर वाहन चलातेे रामभरोस पुत्र कमलेश निवासी बगावदा थाना रवांजना डूंगर, नरेन्द्र पुत्र राधेश्याम निवासी बजरंग नगर आमली मोड़ थाना कोतवाली सवाई माधोपुर, सुनील पुत्र छीतर निवासी रेलवे कॉलोनी सवाई माधोपुर, मुनिराज पुत्र फूल्या निवासी कडी झोंपडी सदर गंगापुर सिटी को गिरफ्तार किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया