Sunday , 6 September 2026
Breaking News

अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 13 जनों को धरा

शांति भंग करने के 3 आरोपी गिरफ्तारः-

हरवीर सिंह एसआई थाना मलारना डूंगर ने लक्ष्मीचन्द पुत्र घनश्याम मीना निवासी भाडोती को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार जबरसिंह हैड कांस्टेबल थाना गंगापुर सिटी ने कुलदीप पुत्र हरिचरण निवासी हबीबपुर को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार योगेन्द्र सिंह थानाधिकारी थाना वजीरपुर ने राजेश पुत्र गोरधन निवासी श्यारौली वजीरपुर को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

अवैध देशी व हथकड़ शराब बेचते 2 आरोपी गिरफ्तारः-

रामसहाय एएसआई थाना कोतवाली सवाई माधोपुर ने बसराम पुत्र बालाराम निवासी आटूण खुर्द  को अवैध शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी घुडासी रोड़ पर शराब बेचते हुए पाया गया जिस पर आरोपी से अनुज्ञापत्र मांगा तो कोई अनुज्ञापत्र नहीं होना बताया जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 48 पव्वे अवैध देशी शराब के जप्त कर एक्साइज एक्ट में थाना कोतवाली पर प्रकरण दर्ज किया गया। इसी प्रकार सोसाईलाल एएसआई थाना कोतवाली सवाई माधोपुर ने सोराज पुत्र रोशन निवासी विनोबा बस्ती को अवैध शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी विनोबा बस्ती में शराब बेचते हुए पाया गया जिस पर आरोपी से अनुज्ञापत्र मांगा तो कोई अनुज्ञापत्र नहीं होना बताया जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 2 लीटर अवैध देशी हथकड़ कच्ची शराब को जप्त कर एक्साइज एक्ट में थाना कोतवाली पर प्रकरण दर्ज किया गया।

 

Police arrested 13 Accused in sawai madhopur

 

जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तारः-

नोबल कुमार उपनिरीक्षक थाना कोतवाली सवाई माधोपुर ने वाजिद पुत्र याकुब अली निवासी पिंजारा की मस्जिद, मिर्जा मोहल्ला शहर, रिजवान पुत्र मंजुर अली निवासी गर्ल्स स्कुल के पास, हम्माल मोहल्ला शहर को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि आरोपियान दरगाह के पास शहर में सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों पर पैसों का दाव लगाकर जुआ खेलते हुये पाये गए जिस पर आरोपियों को मय 52 ताश के पत्ते व 1130 रूपये नकद के साथ गिरफ्तार कर आरपीजीओ में थाना कोतवाली सवाई माधोपुर पर मामला दर्ज किया गया। इसी प्रकार उम्मेद लाल उपनिरीक्षक थाना कोतवाली सवाई माधोपुर ने रमेश पुत्र जयराम निवासी कुण्डेरा, जगदीश पुत्र मोहन लाल निवासी कुण्डेरा, चौथमल पुत्र कैलाश निवासी कुण्डेरा को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपियान ग्राम कुण्डेरा में सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों पर पैसों का दाव लगाकर जुआ खेलते हुये पाये गए जिस पर आरोपियों को मय 52 ताश के पत्ते व 4880 रूपये नकद के साथ गिरफ्तार कर आरपीजीओ में थाना कोतवाली सवाई माधोपुर पर दर्ज किया गया। इसी प्रकार अरविन्द हैड कांस्टेबल थाना सूरवाल मुकेश पुत्र रामधन निवासी लोरवाडा, मीठालाल पुत्र हीरालाल  निवासी जटवाड़ा, चरतलाल पुत्र रामरक्खा निवासी जटवाड़ा को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपियान ग्राम लोरवाडा में सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों पर पैसों का दाव लगाकर जुआ खेलते हुये पाये गए जिस पर आरोपियों को मय 52 ताश के पत्ते व 1250 रूपये नकद के साथ गिरफ्तार कर आरपीजीओ में थाना सूरवाल मामला पर दर्ज किया गया।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !