Sunday , 7 June 2026
Breaking News

अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 13 आरोपियों को किया गिरफ्तार

दर्ज मुकदमात के 2 आरोपी गिरफ्तारः-

 

इकरार अहमद हैड कांस्टेबल थाना उदेई मोड़ ने शैलेन्द्र उर्फ शिबा पुत्र राधेश्याम निवासी चंदेलीपुरा थाना मण्डरायल जिला करौली को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना उदेई मोड़ पर आईपीसी में मामला दर्ज किया गया था। इसी प्रकार नन्दराम सहायक उपनिरीक्षक थाना रवांजना डूंगर ने जितेन्द्र सिंह उर्फ लाला पुत्र रणजीत सिंह नरुका निवासी राजपूत कॉलोनी कोटा को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि आरोपियों के विरूद्ध थाना रवांजना डूंगर पर ताहि में अलग-अलग मामले में दर्ज किये गये थे।

 

ध्वनि प्रदूषण करने के 5 आरोपी गिरफ्तार:-

 

सुरेश चन्द एएसआई चौकी खिरनी ने सदाब पुत्र सदीक निवासी खिरनी को ध्वनि प्रदूषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी सार्वजनिक स्थान ग्राम खिरनी में तेज आवाज में डेक मशीन बजाते हुये पाया गया जिस पर आरोपी को मय डेक मशीन, स्पीकर व मैमोरी कार्ड के गिरफ्तार कर थाना बौंली पर आरएनसी एक्ट में दर्ज किया गया। रायसिंह एएसआई थाना बौंली ने शिवप्रकाश पुत्र जगदीश निवासी बौंली को ध्वनि प्रदूषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी सार्वजनिक स्थान कस्बा बौंली से तेज आवाज में डेक मशीन बजाते हुये पाया गया जिस पर आरोपी को मय डेक मशीन, स्पीकर व मैमोरी कार्ड के गिरफ्तार कर थाना बौंली पर आरएनसी एक्ट में दर्ज किया गया। कमलेश एएसआई थाना मलारना डूंगर ने पिन्टूलाल पुत्र भरतलाल निवासी रामगढ़ मुराड़ा को ध्वनि प्रदूषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि आरोपी सार्वजनिक स्थान सीएचसी मलारना डूंगर से तेज आवाज में डेक मशीन बजाते हुये पाया गया जिस पर आरोपी को मय डेक मशीन, स्पीकर व मैमोरी कार्ड के गिरफ्तार कर थाना मलारना डूंगर पर आरएनसी एक्ट में दर्ज किया गया।

 

 

दौलत सिंह एएसआई थाना मलारना डूंगर ने राकेश पुत्र राधेश्याम निवासी दौनायचा को ध्वनि प्रदूषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी सार्वजनिक स्थान सीएचसी मलारना डूंगर से तेज आवाज में डेक मशीन बजाते हुये पाया गया जिस पर आरोपी को मय डेक मशीन, स्पीकर व मैमोरी कार्ड के गिरफ्तार कर थाना मलारना डूंगर पर आरएनसी एक्ट में दर्ज किया गया। कप्तान सिहं सहायक उपनिरीक्षक थाना कोतवाली सवाई माधोपुर ने संजय पुत्र गौरी शंकर निवासी लोदीपुरा को ध्वनि प्रदूषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी सार्वजनिक स्थान रामसिहं अस्पताल के सामने से तेज आवाज में डेक मशीन बजाते हुये पाया गया जिस पर आरोपी को मय डेक मशीन, स्पीकर व मैमोरी कार्ड के गिरफ्तार कर थाना कोतवाली पर आरएनसी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया।

 

Police arrested 13 Accused in sawai madhopur

 

जुआ खेलते 3 आरोपी गिरफ्तारः-

 

जितेन्द्र सिंह हैड कांस्टेबल थाना वजीरपुर ने बजरंगा पुत्र कन्हैया लाल निवासी वजीरपुर, तेजराम पुत्र नोनदया निवासी वजीरपुर, गफूर पुत्र बच्ची खां निवासी वजीरपुर को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपियान ग्राम टेलर वाली गली कस्बा वजीरपुर में सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों पर पैसों का दाव लगाकर जुआ खेलते हुये पाये गए जिस पर आरोपियों को मय 52 ताश के पत्ते व 720 रूपये नकद के साथ गिरफ्तार कर  आरपीजीओ एक्ट में थाना वजीरपुर पर मामला दर्ज किया गया।

सट्टे की खाईवाली करता 1 आरोपी गिरफ्तारः-

 

रामेश्वर कांस्टेबल थाना पीलौदा ने जीतेन्द्र पुत्र नमोनरायण मीना निवासी खण्डीप को सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईवाली करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी मौहचा स्कूल के पास में सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईवाली करते हुये पाया गया जिस पर आरोपी को मय सट्टा पर्ची, बॉलपैन व 1375 रूपये नकद के साथ गिरफ्तार कर आरपीजीओ में थाना पीलौदा पर प्रकरण दर्ज किया गया।

 

अवैध देशी शराब बेचते 2 आरोपी गिरफ्तारः-

 

नेमीचन्द हैड कांस्टेबल थाना कोतवाली सवाई माधोपुर ने आकाश पुत्र मुकेश निवासी सग्रांमपुरा को अवैध शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी नीमली खुर्द रोड़ पर शराब बेचते हुए पाया गया जिस पर आरोपी से अनुज्ञापत्र मांगा तो कोई अनुज्ञापत्र नहीं होना बताया जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 47 पव्वे देशी शराब के जप्त कर एक्साइज एक्ट में थाना कोतवाली पर प्रकरण दर्ज किया गया।

 

किरोड़ीलाल एएसआई थाना बौंली ने कुन्जीलाल पुत्र हरिचन्द मीना निवासी जस्टाना को अवैध शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी ग्राम जस्टाना पर शराब बेचते हुए पाया गया जिस पर आरोपी से अनुज्ञापत्र मांगा तो कोई अनुज्ञापत्र नहीं होना बताया जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 48 पव्वे देशी शराब के जप्त कर एक्साइज एक्ट में थाना बौंली पर प्रकरण दर्ज किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !