Thursday , 22 October 2026
Breaking News

जिले भर से पुलिस ने 13 आरोपियों को किया गिरफ्तार

शांति भंग करने के 7 आरोपी गिरफ्तारः-

रामसहाय एएसआई थाना कोतवाली ने नेमीचन्द कोली पुत्र भैरू कोली निवासी फरिया थाना खण्डार को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसी प्रकार कुसुमलता थानाधिकारी रवांजना डूंगर ने दिनेश यादव पुत्र हंसराज यादव निवासी जुवाड थाना रवांजना डूंगर व रामेश्वर पुत्र रामकुँवार गुर्जर निवासी श्योपुरा थाना रवांजना डूंगर जिला सवाई माधोपुर को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

 

 

इसी प्रकार जोधराज हेड कांस्टेबल खण्डार ने नरेन्द्र पुत्र बाबूलाल निवासी बाढ़पुर खण्डार को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसी प्रकार जितेन्द्र सिंह हेड कांस्टेबल वजीरपुर ने जितेन्द्र कुमार पुत्र बादाम निवासी खण्डीप वजीरपुर जिला सवाई माधोपुर को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ममता हेड कांस्टेबल थाना बाटोदा ने लाखन्ती पत्नि लेखराज निवासी बैरखण्डी, भागन्ती पत्नि अमरराज निवासी बैरखण्डी थाना बाटौदा को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

 

दर्ज मुकदमात के 4 आरोपी गिरफ्तारः-

 

रामसहाय एएसआई थाना कोतवाली ने अमरसिहं पुत्र श्योजीलाल निवासी कावरी थाना हिण्डोली जिला बूंदी, राजूलाल पुत्र जमनालाल निवासी देवाका खेडा हिण्डोली जिला बूंदी को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली पर आईपीसी व 3 पीडीपीपी एक्ट में मामला दर्ज किया गया था।

 

इसी प्रकार बाबूद्दीन एएसआई थाना चौथ का बरवाड़ा ने भजनलाल पुत्र गुदम्‍या निवासी केशव बस्‍ती चौथ का बरवाड़ा को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना चौथ का बरवाड़ा पर मुकदमा आईपीसी में दर्ज किया गया था। इसी प्रकार हरवीर सिंह उप निरीक्षक थाना चौथ का बरवाड़ा ने अमरचंद मीना पुत्र बजरंग लाल निवासी बलरिया चौथ का बरवाड़ा को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना चौथ का बरवाड़ा पर मामला आईपीसी में दर्ज किया गया था।

 

 

Police arrested 13 accused in sawai madhopur

 

अवैध शराब बेचते 2 आरोपी गिरफ्तारः-

 

कप्तान सिहं एएसआई थाना कोतवाली ने इन्द्रराज पुत्र छीतरमल निवासी खिलचीपुर थाना कोतवाली सवाई माधोपुर को अवैध शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी ग्राम खिलचीपुर में शराब बेचते हुए पाया गया जिस पर आरोपी से अनुज्ञापत्र मांगा तो कोई अनुज्ञापत्र नहीं होना बताया जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 48 पव्वे देशी शराब के जप्त कर धारा 19/54 एक्साइज एक्ट में थाना कोतवाली पर प्रकरण दर्ज किया गया।

 

इसी प्रकार हरसुख सहायक उप निरीक्षक थाना मानटाउन ने सोनू उर्फ सुनील पुत्र गुलाबचन्द निवासी रेलवे कॉलोनी थाना कोतवाली हाल खडडां कॉलोनी मानटाउन को अवैध शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी खटीक मोहल्ला खडडा कॉलोनी में शराब बेचते हुए पाया गया जिस पर आरोपी से अनुज्ञापत्र मांगा तो कोई अनुज्ञापत्र नहीं होना बताया जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 48 पव्वे देशी शराब के जप्त कर धारा 19/54 एक्साइज एक्ट में थाना मानटाउन पर प्रकरण दर्ज किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !