Sunday , 8 March 2026
Breaking News

जिले भर से पुलिस ने 14 आरोपियों को किया गिरफ्तार

शांति भंग करने के 4 आरोपी गिरफ्तारः-

 

धर्मेन्द्र सिंह सहायक उपनिरीक्षक थाना कोतवाली ने छोटूलाल पुत्र रामसहाय निवासी धमूण कलां, रामसिहं पुत्र हंसराज निवासी धमूण कलां, रामसागर पुत्र बद्रीलाल निवासी धमूण कलां को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार रमेशचंद हैड कांस्टेबल थाना गंगापुर सिटी ने मितेश कुमार महावर पुत्र चिरंजीलाल निवासी कोलीपाड़ा सुभाष कॉलोनी गंगापुर सिटी को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

दर्ज मुकदमात के 7 आरोपी गिरफ्तारः-

 

प्रहलाद एएसआई थाना मलारना डूंगर ने प्रमोद पुत्र रामस्वरुप मीना निवासी रामगढ़ मुराड़ा थाना सदर गंगापुर सीटी, दामोदर लाल पुत्र गणपतराम मीना निवासी हीरापुर थाना सदर गंगापुर सिटी, मदनलाल पुत्र पुरणलाल निवासी बाढ़ रामसर थाना गंगापुर सदर, ओमप्रकाश पुत्र रामखिलाडी मीना निवासी बाढ़ रामसर थाना गंगापुर सदर, राजेश पुत्र हरिसिंह निवासी जयपुर रोड़ गंगापुर सिटी, मुकेश पुत्र रामकिशन मीना निवासी खिरकड़ा थाना सपोटरा जिला करौली को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना मलारना डूंगर पर आईपीसी व एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज किया गया था।

 

 

इसी प्रकार प्रहलाद एएसआई थाना मलारना डूंगर ने प्रकाशचन्द पुत्र कुंजीलाल मीना निवासी कालवाडी थाना महावीरजी जिला करौली को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना मलारना डूंगर पर आईपीसी व एमएमडीआर एक्ट में दर्ज किया गया था।

 

Police arrested 14 Accused in sawai madhopur

ध्वनि प्रदूषण करने का 1 आरोपी गिरफ्तार:-

 

समय सिहं सहायक उपनिरीक्षक थाना बाटोदा ने हसंराज माली पुत्र हरिया माली निवासी कस्बा बाटोदा को ध्वनि प्रदूषण करने के आरोप मे गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी सीएचसी के सामने बाटोदा में सार्वजनिक स्थान पर तेज आवाज में डेक मशीन बजाते हुये पाया गया जिस पर आरोपी को मय डेक मशीन, स्पीकर व मैमोरी कार्ड के गिरफ्तार कर थाना बाटोदा पर आरएनसी एक्ट में मामला दर्ज किया गया।

 

सट्टे की खाईवाली करते हुए 1 आरोपी गिरफ्तारः-

 

जोधराज सिह हेड कांस्टेबल थाना खण्डार ने जगदीश पुत्र राधेश्याम निवासी डूंगरी हाल कस्बा खण्डार को सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईवाली करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी शुक्ला तिराहा पर सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईवाली करते हुए पाया गया जिस पर आरोपी को मय सट्टा पर्ची, बॉलपैन व 1030 रूपये नकद के साथ गिरफ्तार कर धारा 13 आरपीजीओ में थाना खण्डार पर प्रकरण दर्ज किया गया।

 

स्थायी वारन्टी का 1 आरोपी गिरफ्तारः-

 

हुकम सिंह हेड कांस्टेबल थाना मानटाउन ने परमेश्वर पुत्र हीरालाल निवासी कोटडी थाना सांगोद जिला कोटा ग्रामीण को न्यायालय द्वारा जारी वारन्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्व मुकदमा नम्बर 277/10 धारा 379 आईपीसी में एसीजेएम कोर्ट सवाई माधोपुर द्वारा वारन्ट जारी किया गया था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !