जिले की विभिन्न थाना पुलिस ने अलग – अलग मामलों में आज मंगलवार को वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी सुनील कुमार विश्नोई ने बताया की साहिल पुत्र रफीक मोहम्मद निवासी बीडी कॉलोनी टोंक हाल निवासी बापू नगर खेरदा थाना मानटाउन सवाई माधोपुर, गौरव पुत्र बृजराज निवासी आदर्श नगर थाना मानटाउन सवाई माधोपुर, सचिन पुत्र शिवजी जोगी निवासी छाण थाना पीलोदा, अमित कुमार पुत्र शिवजी जोगी निवासी छाण थाना पीलोदा, समसु पुत्र राजू खान निवासी इस्लामपुरा की ढाणी बौंली को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

इसी प्रकार मुकदमों व अन्य में वांछित आरोपी जितेन्द्र पुत्र किशनलाल निवासी उद्योग नगर भरतपुर, गणेश पुत्र शम्भू निवासी बालेर थाना बहरावण्डा कलां, भैया माली उर्फ गोविन्द पुत्र शिवलाल निवासी बालेर थाना बहरावण्डा कलां, लाला उर्फ लक्ष्मण सिंह पुत्र कल्याणसिंह निवासी बालेर थाना बहरावण्डा कलां, पूरनसिंह उर्फ गुड्डू पुत्र भरतसिंह निवासी बालेर थाना बहरावण्डा कलां, धर्मराज पुत्र बृजमोहन, बृजमोहन पुत्र जगराम सकनाय बिच्छीदौना को गिरफ्तार किया।अवैध शराब बेचते फत्तेह पुत्र रामसहाय निवासी हिगोंटया थाना सदर गंगापुर सिटी, सोहन लाल पुत्र परसादी लाल निवासी मिर्जापुर थाना सदर गंगापुर सिटी, भगवान सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी कुटका मित्रपुरा को गिरफ्तार किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया