जिले की विभिन्न थाना पुलिस ने आज शुक्रवार को वांछित आपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग – अलग मामलों में 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी सुनील कुमार विश्नोई ने बताया की देशराज पुत्र रामफूल निवासी मैनपुरा, दिलराज पुत्र कमलेश निवासी मैनपुरा, दीपक पुत्र कैलाश निवासी मैनपुरा, मुनीराज पुत्र श्योजीराम निवासी मैनपुरा, नवरत्न पुत्र हरकेश निवासी बहनोली बौंली, जीतराम पुत्र रामबिलास निवासी रामड़ी थाना मानटाउन, भजन पुत्र गिर्राज निवासी बन्धा, देशराज पुत्र भैरूलाल निवासी कुस्तला रवांजना डूंगर, हुकमा पुत्र भरतराम निवासी बंजारा की ढाणी रवांजना चौड़, सुमेर उर्फ मंगल पुत्र बजरंगलाल निवासी कारोली ताराचन्द थाना बहरावण्डा कलां, बजरंगा उर्फ बजरंगलाल पुत्र भोला निवासी कारोली ताराचन्द थाना बहरावण्डा कलां, थान सिंह पुत्र सरदार निवासी गांधी कॉलोनी गंगापुर सिटी, नासिर खान पुत्र नईम खान निवासी दशहरा मैदान गंगापुर सिटी को गिरफ्तार किया गया।

इसी प्रकार मुकदमों व अन्यों मामलों में वांछित आरोपी मुकर अली पुत्र महताब खान निवासी शेषा, आजाद पुत्र शम्भू नाई निवासी गोगोर, लड्डू लाल पुत्र मांगीलाल निवासी सुल्तानपुर थाना सुल्तानपुरा जिला कोटा को गिरफ्तार किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया