Sunday , 8 March 2026
Breaking News

50.2 ग्राम स्मैक सहित दो को किया गिरफ्तार, मोटर साइकिल भी की जब्त

रवांजना डूंगर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी रूपसिंह पुत्र मन्टोलीराम मीना निवासी नया गांव (बगलाई) पीलौदा एवं विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया है। साथ ही 50.2 ग्राम स्मैक एवं एक मोटर साइकिल भी जब्त की है। पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा अवैध मादक पदार्थों तथा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। जिस पर जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देशन में सवाई माधोपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र दानोदिया के सुपरविजन और वृत्ताधिकारी शहर नारायण लाल शर्मा के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी थाना रवांजना डूंगर मुकेश कुमार उप निरीक्षक तथा गठित टीम के सदस्यों द्वारा नाकाबन्दी के दौरान कोटा-लालसोट मेगा हाइवे रोड़ कुश्तला के पास से मुल्जिम रूपसिंह पुत्र मन्टोलीराम निवासी नया गांव (बगलाई) थाना पीलौदा को गिरफ्तार किया है।

police arrested 2 accuswed including 50.2 gram smack and motorcycle in sawai madhopur

साथ ही विधि से संघर्षरत बालक को निरुद्ध कर अपराध में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर दोनों के कब्जे से कुल 50.2 ग्राम स्मैक जब्त कर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में मुकेश कुमार उप निरीक्षक थानाधिकारी, सियाराम हैड कांस्टेबल, नफीस कांस्टेबल, गिर्राज कांस्टेबल, साबिर खान सहायक उप निरीक्षक एवं श्रवण कांस्टेबल शामिल थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !