Sunday , 8 March 2026
Breaking News

बोर्ड परीक्षा के मध्यनजर वाहनों में तेज आवाज में गाने बजाने पर 2 व्यक्ति गिरफ्तार

मनवास थाना पुलिस ने बोर्ड परीक्षा के मध्यनजर वाहनों में तेज आवाज में गाने बजाने पर 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पिन्टु सैनी पुत्र जगदीश प्रसाद सैनी एवं ताराचन्द पुत्र रमेशचन्द को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने डेक मशीन, स्पीकर व मेमोरी कार्ड को भी जब्त किया है। बामनवास थानाधिकारी मनीष शर्मा ने बताया की सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशानुसार जिले में तेज आवाज में गाने बजाने वाले वाहनों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान चलाया हुआ है।

 

 

अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी प्रकाशचन्द व पुलिस उपाधीक्षक वृत बामनवास तेज कुमार पाठक के निकट सुपरवीजन मे इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया की बोर्ड परीक्षा के मध्यनजर रविवार को ट्रैक्टरों में तेज आवाज में गाने बजाने पर राजस्थान ध्वनि नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार 2 डेक मशीन, 5 स्पीकर व 2 मैमोरी कार्ड जब्त किए गए है। साथ ही थाने पर प्रकरण भी दर्ज किये गये।

 

 

Police arrested 2 people for noise pollution in bamanwas sawai madhopur

 

सहायक उप निरीक्षक राजेश सिंह ने मय जाब्ता के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बामनवास के सामने से एक ट्रैक्टर चालक द्वारा तेज आवाज में गाने बजाने पर आरोपी चालक पिन्टु सैनी पुत्र जगदीश प्रसाद सैनी निवासी पिपलाई बामनवास को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से ध्वनि विस्तारक उपकरण एक डैक मशीन मय मैमोरी कार्ड व तीन स्पीकर को जब्त कर थाने पर आरएनएसी एक्ट में मामला पंजीबद्ध किया गया।

 

 

इसी प्रकार हेड कांस्टेबल हनुमान सिंह ने मय जाब्ता के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बामनवास के सामने से एक ट्रैक्टर चालक द्वारा तेज आवाज में गाने बजाने पर आरोपी चालक ताराचन्द पुत्र रमेशचन्द निवासी देवली लालसोट जिला दौसा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से ध्वनि विस्तारक उपकरण एक डेक मशीन मय मैमोरी कार्ड व दो स्पीकर को जब्त कर थाने पर आरएनएसी एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। इस कारवाई के दौरान पुलिस टीम में सहायक उप निरीक्षक राजेश सिंह, महेन्द्र जाखड कांस्टेबल, दिनेश कांस्टेबल, हनुमान सिंह हेड कांस्टेबल, मुकुट कांस्टेबल एवं कैलाश कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !