जिले की विभिन्न थाना पुलिस ने अलग – अलग मामलों में आज रविवार को वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी सुनील कुमार विश्नोई ने बताया की अबरार पुत्र मुख्तयार निवासी खण्डार बस स्टैण्ड के पास शहर सवाई माधोपुर, विजय पुत्र ग्यारसी लाल निवासी पाटोली थाना अलीगढ़ जिला टोंक, प्रमोद पुत्र उनल निवासी कदवाय थाना कदवाय जिला अशोक नगर मध्यप्रदेश, राजेश पुत्र निराणाराम निवासी बाडंग जिला चुुरु, मुन्ना पुत्र खलील निवासी दादु दयाल नगर पानी की टंकी के पास मानसरोवर थाना मुहाना जयपुर, मनीष पुत्र बृजकिशोर दुबे निवासी विश्वकर्मा वार्ड न. 17 म.न. 08 थाना हरमाडा जयपुर, छोटू पुत्र उमेश सिंह निवासी मुहाडी थाना तडपानी जिला शिवगढ़ बिहार, उधम सिंह पुत्र श्यामलाल निवासी बाघखेडा पंचायत जितनी तह. बिनागंज थाना बासेडा जिला गुना मध्यप्रदेश, अमरजीत पुत्र उमाशंकर सिहं निवासी रोड नं. 17 विश्वकर्मा जयपुर थाना 5 नम्बर जयपुर, अनमोल कुमार पुत्र कृष्णा निवासी रोड नं. 17 विश्वकर्मा जयपुर उद्योग विहार कॉलोनी जयपुर, दिपक पुत्र गोपाल सिंह निवासी रोड नं. 17 विश्वकर्मा जयपुर उद्योग विहार कॉलोनी जयपुर थाना 5 नम्बर जयपुर, रविराजन पुत्र शशिकांत चौबे निवासी रोड नं. 17 विश्वकर्मा जयपुर उद्योग विहार कॉलोनी जयपुर थाना 5 नम्बर जयपुर, कुरबान पुत्र युनुस निवासी गंजखेडी थाना नागर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश, मुकेश पुत्र हनुमान निवासी कावड थाना चौथ का बरवाड़ा सवाई माधोपुर, भवंरलाल पुत्र बाबूलाल निवासी सांगोद थाना देई जिला बुंदी, लोकेश पुत्र रामलाल निवासी काकरा डूंगर थाना लाखेरी जिला बुंदी, अजय पुत्र शम्भू निवासी खरेड़ा थाना वजीरपुर, राजू पुत्र शम्भू निवासी खरैड़ा थाना वजीरपुर, सौदान सिह पुत्र सरदार निवासी खरेड़ा थाना वजीरपुर जिला सवाई माधोपुर को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

इसी प्रकार मुकदमों व अन्य में वांछित आरोपी रामस्वरूप पुत्र बद्री, रामधन पुत्र बद्री निवासियान धमूण थाना कोतवाली सवाई माधोपुर, लेखराज पुत्र मांगीलाल निवासी बालापुरा थाना रवाजना डूंगर जिला सवाई माधोपुर, अलीशेर उर्फ रोहित उर्फ अलीखान पुत्र समसू खां उर्फ विजय उर्फ समसूद्दीन निवासी गण्डाल थाना बामनवास जिला सवाईमाधोपुर हाल ईफको चौक गुरुग्राम, देवकरण उर्फ देवा पुत्र श्रवण गुर्जर निवासी सोमवास थाना मित्रपुरा जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया। अवैध शराब बेचते सूर्यप्रकाश पुत्र सत्य प्रकाश निवासी विनोबा बस्ती थाना कोतवाली जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया