Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

जिले भर से पुलिस ने 26 आरोपियों को किया गिरफ्तार

शांति भंग करने के आरोप में 2 आरोपी गिरफ्तारः-

अतर सिंह हैड कांस्टेबल थाना वजीरपुर ने गुजरमल, जगमोहन पुत्र बद्रीलाल निवासीयान खण्डीप को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

दर्ज मुकदमात का 5 आरोपी गिरफ्तारः-

शम्भू सिंह सहायक उपनिरीक्षक थाना गंगापुर सिटी ने सियाराम पुत्र भगवानदास निवासी बड़ा मोहल्ला हरिजन बस्ती गंगापुर सिटी को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना गंगापुर सिटी पर मुकदमा नंबर 105/21 धारा 354, ता.हि. में दर्ज किया गया था । इसी प्रकार अम्बालाल सहायक उपनिरीक्षक थाना चौथ का बरवाड़ा ने सुखराम पुत्र तुलसीराम निवासी बन्देरिया को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना चौथ का बरवाड़ा पर मुकदमा नंबर 87/2021 धारा 379 ता.हि. व 4/21 एमएमडीआर एक्ट में दर्ज किया गया था । इसी प्रकार मदन लाल हैड कांस्टेबल थाना कोतवाली ने गोलु सैनी पुत्र सीताराम निवासी जमुल खेड़ा को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली पर मुकदमा नंबर 263/21 धारा 4/21 एमएमआरडी एक्ट व धारा 379 आईपीसी में दर्ज किया गया था।
इसी प्रकार मेघराज हैड कांस्टेबल थाना कोतवाली ने धर्मवीर पुत्र हीरालाल निवासी जमुल खेड़ा को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली पर मुकदमा नंबर 264/21 धारा 4/21 एमएमआरडी एक्ट व धारा 379 आईपीसी में दर्ज किया गया था। इसी प्रकार पुरूषोत्तम एचसी हैड कांस्टेबल थाना चौथ का बरवाड़ा ने मनीष कुमार मीना पुत्र भरतलाल मीना निवासी अलीनगर थाना अलीगढ जिला टोंक को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली पर मुकदमा नंबर 153/2021 धारा 379 ता.हि. व 4/21 एमएमडीआर एक्ट में दर्ज किया गया था।

ध्वनि प्रदूषण करने का 01 आरोपी गिरफ्तार:-

शिवसिंह हैड कांस्टेबल थाना सदर गंगापुर सिटी ने गोविन्द पुत्र कमोद निवासी रेती बिदरख्या को ध्वनि प्रदूषण करने के आरोप मे गिरफ्तार किया गया । उल्लेखनीय है कि आरोपी सार्वजनिक स्थान अपेक्स हॉस्पिटल के सामने तेज आवाज में डेक मशीन बजाते हुए पाया गया जिस पर आरोपी को मय डेक मशीन, स्पीकर व मैमोरी कार्ड के गिरफ्तार कर थाना वजीरपुर पर मुकदमा नंबर 104/21 धारा 4/6 आरएनसी एक्ट में दर्ज किया गया।

अवैध शराब बेचते 01 आरोपी गिरफ्तारः-

गिर्राज प्रसाद सहायक उपनिरीक्षक थाना उदेई मोड़ सवाई माधोपुर ने उत्तम पुत्र स्व. शिवलाल निवासी सपेरा बस्ती गंगापुर सिटी को अवैध शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी पी.एच.ई.डी कार्यालय के पास पानी की टंकी के पास आम रास्ता सपेरा बस्ती थाना उदेई मोड़ पर अवैध शराब बेचता पाया गया। अनुज्ञापत्र मांगा तो कोई अनुज्ञापत्र नहीं होना बताया जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 48 पव्वे अवैध देशी शराब के जप्त कर थाना उदेई मोड़ पर प्रकरण संख्या 168/2021 धारा 19/54 एक्साईज एक्ट में दर्ज किया गया।

जुआ खेलते हुए 17 आरोपी गिरफ्तारः-

फकरूद्दीन हैड कांस्टेबल थाना रवांजना डूंगर ने हरकेश, कन्हैया, राम, विन्तोस, राधेश्याम,राजू, मोहन समस्त निवासी लहसोड़ा को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपियान सार्वजनिक स्थान लहसोड़ा में ताश के पत्तों पर पैसों का दाव लगाकर जुआ खेलते हुए पाये गए जिस पर आरोपियों को 10400 रूपये नकद व ताश के पत्तों के साथ गिरफ्तार कर धारा 13 आरपीजीओ में थाना रवांजना डूंगर पर प्रकरण संख्या 163/21 दर्ज किया गया। इसी प्रकार प्रकाश चन्द हैड कांस्टेबल थाना पिलोदा ने हरकेश पुत्र रामस्वरूप निवासी पीलोदा, कल्लाराम पुत्र हरीलाल निवासी पीलोदा को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपियान सार्वजनिक स्थान पिलोदा में ताश के पत्तोंपर पैसों का दाव लगाकर जुआ खेलते हुये पाये गए। जिस पर आरोपियों को 3100 रूपये नकद व ताश के पत्तों के साथ गिरफ्तार कर धारा 13 आरपीजीओ में थाना पिलोदा पर प्रकरण संख्या 52/21 दर्ज किया गया।

Police arrested 26 accused from sawai madhopur

इसी प्रकार जोनसिंह सहायक उपनिरीक्षक थाना उदेई मोड़ ने लुकमान पुत्र बाबू खां निवासी त्रिलोक नगर राम रहीम काॅलोनी गंगापुर सिटी को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपियान सार्वजनिक स्थान लाटा हाउस गली साहिबा काॅस्मेटिक की दुकान के पास गंगापुर सिटी थाना उदेई मोड़ में ताश के पत्तों पर पैसों का दाव लगाकर जुआ खेलते हुये पाये गए जिस पर आरोपियों को 1530 रूपये नकद व ताश के पत्तों के साथ गिरफ्तार कर धारा 13 आरपीजीओ में थाना उदेई मोड़ पर प्रकरण संख्या 167/21 दर्ज किया गया। इसी प्रकार मदन लाल हैड कांस्टेबल थाना मानटाउन ने कृपाशंकर पुत्र कानजी मीना निवासी जटवाड़ा खुर्द, लोकेश पुत्र गुलाबचन्द निवासी सीमेन्ट फैक्ट्री, गिरीश पुत्र श्यामसुन्दर सिंधी निवासी हाउसिंह बोर्ड को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपियान सार्वजनिक स्थान दौसा बस स्टेण्ड बजरिया में ताश के पत्तों पर पैसों का दाव लगाकर जुआ खेलते हुये पाये गए जिस पर आरोपियों को 20495 रूपये नकद व ताश के पत्तों के साथ गिरफ्तार कर धारा 13 आरपीजीओ में थाना मानटाउन पर प्रकरण संख्या 171/21 दर्ज किया गया। इसी प्रकार मदन लाल हैड कांस्टेबल थाना मानटाउन ने संजय पुत्र रामप्रसाद निवासी सीमेन्ट फैक्ट्री, हरिशचन्द पुत्र रमेशचन्द निवासी सीमेन्ट फैक्ट्री, दिलखुश पुत्र मन्साराम निवासी चौरू अलीगढ जिला टोंक को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया । उल्लेखनीय है कि आरोपियान सार्वजनिक स्थान टोंक बस स्टेण्ड बजरिया में ताश के पत्तों पर पैसों का दाब लगाकर जुआ खेलते हुये पाये गए जिस पर आरोपियों को 18580 रूपये नकद व ताश के पत्तों के साथ गिरफ्तार कर धारा 13 आरपीजीओ में थाना मानटाउन पर प्रकरण संख्या 172/21 दर्ज किया गया। इसी प्रकार विजेन्द्र सिंह कांस्टेबल थाना वजीरपुर ने दीपक जागा पुत्र मदनमोहन जागा निवासी खण्डीप को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया । उल्लेखनीय है कि आरोपियान सार्वजनिक स्थान खण्डीप चौराहा पर ताश के पत्तों पर पैसों का दाव लगाकर जुआ खेलते हुये पाये गए जिस पर आरोपियों को 1040 रूपये नकद व ताश के पत्तों के साथ गिरफ्तार कर धारा 13 आरपीजीओ में थाना वजीरपुर पर प्रकरण संख्या 112/21 दर्ज किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !