Sunday , 8 March 2026
Breaking News

नाबालिग युवतियों को देखकर अश्लील टिप्पणी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपालसिंह कानावत के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक वृत्त ग्रामीण सवाई माधोपुर राकेश कुमार राजौरा के निकट सुपरिवजन में थाना खण्डार व पुलिस चौकी बहरावण्डा खुर्द की टीम ने नाबालिग युवतियों पर अश्लील टिप्पणी करने के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

Police arrested 3 accused of making obscene remarks on minor girls

पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना खण्डार व पुलिस चौकी की बहरावण्डा खुर्द की टीम द्वारा अजाज उर्फ एजाज मौ.  शब्बीर खान, हसन मोहम्मद पुत्र अब्दुल कलाम व तफरीद उर्फ तसरीफ पुत्र खालिद खान निवासियान छाण को अपराध धारा 147, 148, 149, 354, 354घ, 341, 323, 509 ता.हि., 11/12, 16/17 पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना खण्डार क्षैत्र के गांव गंगानगर, सवाई माधोपुर श्योपुर रोड़ पर एस्सार पेट्रोल पम्प पर 31 अगस्त को आरोपी मो. जीशान व मौ. हसन व इनका साथ देने वाले उनके दोस्त व परिवारजनों द्वारा एस्सार पेट्रोल पम्प पर आकर महेन्द्र सिंह के साथ मारपीट व नाबालिग बच्चियों पर अश्लील टिप्पणी करने की रिपोर्ट पर मुकदमा नंबर 215/2020 धारा 147, 148, 149, 354ग, 354घ, 341, 323, 509 ता.हि., 11/12 पॉक्सो एक्ट में दर्ज किया गया। घटना के मुख्य आरोपी मौ. जीशान व साथ देने वाले अन्य 6 आरोपीयान को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।

 

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !