बौंली थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के मामले में 4 आरोपियों को दबोचा है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर राजेश सिंह के निर्देशानुसार हिमांशु शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व राकेश कुमार राजौरा पुलिस उप अधीक्षक वृत्त ग्रामीण जिला सवाई माधोपुर के सुपरविजन में श्रीकिशन पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना बौंली के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा थाना बौंली के प्रकरण संख्या 53/2021 धारा 379 आईपीसी व 4/21 एमएमडीआर एक्ट मे फरार मुल्जिमान रामस्वररूप पुत्र रामनाथ निवासी नांगल राजावतान जिला दौसा, रामस्वरूप पुत्र श्योनाथ निवासी ढाणी भोजीवाली कालीखाड नांगल राजावतान जिला दौसा, ग्यायरसीलाल पुत्र प्रभाती निवासी सहसपुर नांगल राजावतान जिला दौसा एवं बाबूलाल पुत्र शंकरलाल निवासी भॉवता रामगढ़ पचवारा जिला दौसा को गिरफ्तार किया गया। इस प्रकरण में एक मुल्जिम पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस टीम के सदस्य:- इस दौरण श्रीकिशन पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी बौंली, जगराम एएसआई थाना बौंली, देवेन्द्र कांस्टेबल एवं माईकल कांस्टेबल शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया