शांति भंग के आरोप में 4 आरोपी गिरफ्तार:-
श्रीराम हैड कानि. थाना बाटोदा ने धर्म सिंह पुत्र सुरजन निवासी मोरपा थाना बाटोदा, सुरज्ञान पुत्र श्रीया निवासी मोरपा थाना बाटोदा, बृजमोहन पुत्र श्रवण निवासी मोरपा थाना बाटोदा गंगवाडा थाना बौंली को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
बृजेश कुमार पु.नि. थानाधिकारी थाना बौंली स.मा. ने मुकेश पुत्र गोपाल निवासी हरसोता थाना बौंली को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
दर्ज मुकदमात का 1 आरोपी गिरफ्तार:-
जीतेन्द्र सिंह स.उ.नि. थाना मलारना डूंगर ने दर्ज मुकदमात के आरोपी ताराचन्द पुत्र फूलचन्द निवासी मलारना चौड़ थाना मलारना डूंगर को गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना मलारना डूंगर पर मु.न. 62/2020 धारा 323, 341, 34 आईपीसी में दर्ज किया गया था।
सट्टे की खाईवाली करते 1 आरोपी गिरफ्तार:-
पुष्पेन्द्रसिंह हैड कानि. थाना गंगापुर सिटी ने रफीक उर्फ टोला पुत्र नूरी निवासी मदीना मस्जिद गंगापुर सिटी को सट्टे की खाईवाली करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि आरोपी को मदीना मस्जिद गंगापुर सिटी में सट्टे की खाईवाली करते हुए पाये जाने पर मय सट्टा पर्ची व बालपेन तथा 750 रूपये सट्टा राशि के साथ गिरफ्तार कर मु.नं. 356/2020 धारा 13 आर.पी.जी.ओ. में थाना गंगापुर सिटी पर दर्ज किया गया।
अवैध हथियार सहित 1 आरोपी गिरफ्तार:-
रामसहाय स.उ.नि. थाना रवाजंना डूंगर ने अब्दुल सरदार खान पुत्र अब्दुल हबीब खान निवासी खानपुर पुलिस थाना रवाजंना डूंगर जिला सवाई माधोपुर को अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि आरोपी किशनपुरा में अवैध हथियार एक नाली टोपी दार बन्दुक ले जाते हुए पाया गया जिसे आरोपी से बरामद कर मु.नं. 161/20 धारा 4/25 आर्म्स में थाना रवाजंना डूंगर पर दर्ज किया गया था।