पुलिस अधीक्षक सवाई मधोपुर द्वारा चलाये जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत अति. पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के निर्देशन में गठित टीम थानाधिकारी सूरवाल एवं मलारना डूंगर के सहयोग से प्रकरण सं. 28/2020 अपराध धारा 366, 376डी, 384, 343, 370, 120 बी आईपीसी थाना सूरवाल में वान्छित मुलजिमान काडू उर्फ धर्म सिंह पुत्र राजाराम निवासी लाडोता थाना मलारना डूंगर जिला सवाई माधोपुर, कैलाश गुर्जर पुत्र हजारी लाल निवासी डिडवाड़ा थाना मलारना डूंगर, विजय सिंह पुत्र रामकरण निवासी डिडवाड़ा थाना मलारना डूंगर, हरि सिहं पुत्र लट्टू निवासी डिडवाड़ा थाना मलारना डूंगर, बबलूराम मीना पुत्र चिरंजी लाल निवासी ओलवाडा थाना मलारना डूंगर को सतीश वर्मा पुलिस उप अधीक्षक एससी एसटी सैल सवाई माधोपुर द्वारा आज गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाये गये।

उक्त प्रकरण पीड़िता द्वारा उसका अपहरण कर 15 दिन तक दुष्कर्म करने के संबंध में दिनांक 25/02/2020 को दर्ज कराया था। प्रकरण में मुलजिमान भरतलाल पुत्र बाबूलाल निवासी देवली थाना बौंली को दिनांक 22/03/2020 को एवं प्रेमसागर उर्फ सागर पुत्र रामधन निवासी कोडियाई थाना बौंली को दिनांक 23/03/2020 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भिजवाया जा चुका है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया