Sunday , 8 March 2026
Breaking News

उदेई कलां में संगीन मारपीट में हत्या के प्रयास के 6 आरोपी गिरफ्तार

गत दिनों उदेई कलां में दो पक्षों में क्रिकेट के विवाद को लेकर धारधार हथियारों से संगीन मारपीट  का मामला सामने आया था। जिस पर गंगापुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मारपीट में हत्या के प्रयास के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

 

पुलिस ने आरोपी मोहम्मद वासिद, गुफरान अहमद, मोहम्मद कैफ उर्फ भूरया, मोहम्मद साजिद, शाहरुख खान एवं रिहान खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर राजेश सिंह ने बताया कि गत दिनांक 28/06/2021 को ग्राम उदेई कलां में दो पक्षों मे क्रिकेट के विवाद को लेकर धारधार हथियारों से संगीन मारपीट होने पर थाना हाजा पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

 

police arrested 6 accused of attempt to murder in a serious assault in Udai Kalan sawai madhopur

 

मामले की गम्भीरता को देखते हुए सुरेश खींची अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सीटी के निर्देशन में वृताधिकारी गंगापुर सिटी कालूराम मीणा के सुपर विजन एवं राजकुमार मीणा पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी गंगापुर सदर के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर धारधार हथियारों से मारपीट करने वाले आरोपी मोहम्मद वासिद पुत्र अब्दुल गफ्फार, गुफरान अहमद पुत्र अब्दुल गफ्फार, मोहम्मद कैफ उर्फ भूरया पुत्र साजिद खान, मोहम्मद साजिद पुत्र सुलेमान खान, शाहरुख खान पुत्र लुकमान अहमद, रिहान खान पुत्र लुकमान अहमद समस्त निवासियान उदेई कलां गंगापुर सिटी को मुकदमा नंबर 99/2021 धारा 147, 148, 149, 323, 341, 324, 325, 326, 307 आईपीसी में गिरफ्तार किया गया।

 

 

 

मुल्जिमान से धारधार हथियार तलवार व लाठी बरामद कर न्यायालय में पेश किया गया। जिनकी कोरोना जाँच रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त होने पर जेल भेजा जाएगा। इस कार्रवाई के दौरान राजकुमार मीना पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना सदर गंगापुर सिटी, लख्मीचन्द कांस्टेबल, तेजराम सिंह कांस्टेबल, भंवर सिंह कांस्टेबल, भरतलाल कांस्टेबल, रवि सिंह कांस्टेबल एवं कन्हैयालाल कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !