दर्ज मुकदमात के 2 आरोपी गिरफ्तारः-
कुसुमलता मीना थानाधिकारी थाना रवांजना डूंगर नेे बटीन उर्फ कजोड़ उर्फ कजोड्या उर्फ रामजीलाल पुत्र कैलाश निवासी भूड़ापुरा थाना सलेमपुर जिला दौसा हाल निवासी देवगांव थाना तुंगा जिला जयपुर को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना रवांजना डूंगर पर आईपीसी में मामला दर्ज किया गया था।
इसी प्रकार सुरेश कुमार थानाधिकारी थाना सूरवाल नेे मनोज कुमार मीना पुत्र भरत लाल निवासी जड़ावता को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना सूरवाल पर एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज किया गया था।

शांति भंग करने के 4 आरोपी गिरफ्तारः-
धनराज मीना थानाधिकारी थाना मलारना डूंगर ने उदय सिंह पुत्र रामरतन निवासी माडौली को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार टीनू सोगरवाल थानाधिकारी थाना चौथ का बरवाड़ा ने महेन्द्र मीणा पुत्र मुनीजर निवासी भारजा नदी, दीपक पुत्र रामकेश मीणा निवासी बलरिया, पवन मीणा पुत्र छीतरमल मीणा निवासी बलरिया शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया