ले में पुलिस ने लाॅकडाउन की पालना नहीं करने पर 7 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कस्बा वजीरपुर मे सभी नागरिकों को कोरोनो वायरस के संक्रमण के संबंध मे जारी राज्य सरकार के आदेश एवं लाॅकडाउन की पालना करवाई जा रही थी। श्रीराम हैड कानि. को गश्त के दौरान एक व्यक्ति बिना मास्क व अन्य कोई सुरक्षात्मक उपकरण के बस स्टैण्ड वजीरपुर पर खड़ा मिला। उससे मास्क लगाने हेतु कहने पर शख्स ने कहा कि मैं मास्क नहीं लगाऊंगा व मैं इस बीमारी को नहीं मानता। इस पर राजकमल उर्फ राजा पुत्र अरविन्द कुमार महाजन निवासी वजीरपुर बिना मास्क खुले मे घूमने व निषेधाज्ञा धारा 144 सीआरपीसी का उल्लंघन करने पर व आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मौके पर ही गिरफ्तार किया किया गया।

इसी प्रकार प्रकाशचन्द स.उ.नि. थाना बाटोदा मय जाप्ता ने गश्त के दौरान रामप्रसाद पुत्र जमनालाल, बाबूलाल पुत्र रामप्रसाद, बृजमोहन पुत्र जमनालाल, गौरीशंकर पुत्र चिरंजीलाल, चिरंजी पुत्र सुखराम एवं हरिशंकर पुत्र चिरंजीलाल निवासीयान कुम्हार मौहल्ला बाटोदा को मास्क नहीं लगाना व लाॅकडाउन का पालना नहीं कर बिना सोशल डिस्टेसिंग के एक जगह एकठ्ठे होकर कोराना जैसी भयंकर महामारी के संक्रमण फैलाने का प्रयास कर दूसरे लोगों के जीवन को खतरा उत्पन्न करना व सरकारी आदेशों की अवहेलना करने पर आपदा प्रबंधन अधि. के तहत गिरफ्तार किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया