जिले की विभिन्न थाना पुलिस ने अलग – अलग मामलों में आज सोमवार को वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी सुनील कुमार विश्नोई ने बताया की भरतलाल पुत्र प्रभुलाल निवासी मलारना चौड़ मलारना डूंगर, संजय मीना पुत्र जयनारायण मीना निवासी होण खण्डार, पवन मीना पुत्र धूलचंद निवासी बहरावण्डा कलां, विष्णु जाट पुत्र श्यामलाल निवासी सिंगोर कलां, विजेन्द्र सिंह पुत्र हरिवल्लभ निवासी सावलपुर खण्डार को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

इसी प्रकार अन्य मुकदमों में आरोपी रामराज उर्फ पप्पू पुत्र बजरंगलाल निवासी देवता बौंली, धनराज पुत्र केसरलाल निवासी निवारिया पुलिस थाना दुनी जिला टोंक, सोमपाल पुत्र सतपाल निवासी अब्दुलागंज डाक घर के पास थाना उझैनी जिला बदायू यूपी को गिरफ्तार किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया