शांति भंग करने के 4 आरोपी गिरफ्तारः-
राधेश्याम उपनिरीक्षक थाना खण्डार ने आत्माराम पुत्र सोनारायण निवासी ओणकलां, रामसिंह पुत्र कन्हैया निवासी ओणकलां, मुरारी पुत्र कन्हैया निवासी ओणकलां थाना खण्डार को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
इसी प्रकार कुसुमलता थानाधिकारी थाना रवांजना डूंगर ने महेन्द्र शाह पुत्र नारायण शाह निवासी मथुरापुर कहतरवा जिला शिवहर बिहार हाल निवासी सी.11 भूपानी फरीदाबाद हरियाणा को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

दर्ज मुकदमात के 4 आरोपी गिरफ्तारः-
दीपक कुमार हैड कांस्टेबल थाना चौथ का बरवाड़ा ने बन्टी कुमार मीना पुत्र रामपाल मीना निवासी रघुनाथगढ़ थाना करवर जिला बूंदी को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना चौथ का बरवाड़ा पर आईपीसी एवं एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज किया गया था।
इसी प्रकार वीर सिंह एएसआई थाना खण्डार ने मनीष पुत्र धनजी गुर्जर निवासी एण्डा थाना मलारना डुंगर को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना खण्डार पर आईपीसी में मामला दर्ज किया गया था।
इसी प्रकार हरसुख सहायक उपनिरीक्षक थाना मानटाउन ने दीपक शर्मा पुत्र प्रमोद शर्मा निवासी गोशाला सीमेन्ट फैक्ट्री थाना मानटाउन, सन्दीप पुत्र अशोक कुमार निवासी गोशाला 48/72 सीमेन्ट फैक्ट्री थाना मानटाउन जिला सवाई माधोपुर को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि आरोपीयों के विरूद्ध थाना मानटाउन पर आईपीसी में मामला दर्ज किया गया था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया