महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेन्ज भरतपुर व पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर सुधीर चौधरी द्वारा चलाये जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु अभियान चला रखा है। जिस पर कार्रवाई करते हुए शनिवार को मुखबिर की सूचना पर हिमांशु शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी, तेज कुमार पाठक आरपीएस वृत्ताधिकाकरी वृत बामनवास के सुपरविजन में थानाधिकारी थाना बामनवास बृजेश मीना ने मय जाप्ता रामचरण हेड कांस्टेबल, हनुमान कांस्टेबल, वीरेन्द्रसिंह कांस्टेबल, मुकुट बिहारी कांस्टेबल, कमलेश कांस्टेबल, अशोक कांस्टेबल के साथ तलाश बदमाशान के दौरान चेतराम उर्फ चेतन पुत्र श्योदान निवासी गोमलाडू सिरसाली थाना बामनवास जिला सवाई माधोपुर को अपनी गाडी स्विफट डिजायर मे रखे एक धारदार तलवार के साथ गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुलजिम लूट, अपहरण, मारपीट, अवैध हथियार रखने, राजकार्य में बाधा सहित विभिन्न धाराओं में कई प्रकरण अलग-अलग थानों में पंजीबद्व है तथा आरोपी अन्य जिलों यथा करौली, दौसा, भरतपुर आदि में भी लूट, अपहरण, मारपीट, अवैध हथियार, राजकार्य में बाधा सहित आदि वारदातें कर चुका है। मुलजिम बहुत ही शातिर प्रवृति का शख्स है ।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया