राजस्थान में पेपर लीक मामले में पुलिस ने जालौर से एक युवती को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती का नाम संजू पटेल है। इस युवती द्वारा एसआई और आरएएस में चयन करवाने का झांसा देकर 54 लाख 50 रुपए ऐंठने का मामला सामने आने के बाद उसकी गिरफ्तारी हुई है। दरअसल यह मामला जोधपुर का है।

जिसमें जालौर की रहने वाली संजू उर्फ सणगी पटेल ने एक शख्स को जोधपुर पुलिस में एसआई आरएएस पद पर चयन का झांसा देकर 54 लाख 40 हजार रुपए ऐंठ लिए थे। इस मामले में युवती की गिरफ्तारी के बाद अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। पूछताछ के बाद आरोपी युवती संजू पटेल को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। धोखाधड़ी के इस मामले में सुखदेव बिश्नोई नाम का शख्स भी आरोपी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया